फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People Protest at khaireshvar Power house

अलीगढ़ : बिजली संकट पर खेरेश्वर बिजलीघर का किया घेराव

Fri, 20 May 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
People Protest at khaireshvar Power house
खेरेश्वर धाम चौराहे पर स्थित बिजली घर का घेराव करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
खैर बाईपास इलाके की नवमान कॉलोनी का बिजली संकट एक सप्ताह में भी दूर नहीं हो पाया। ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर की ओसीबी हर रोज ट्रिप होती है। बुधवार को भी पूरी रात कॉलोनी में बिजली नहीं आई। जिससे गुस्साई लोगों का गुबार फूट पड़ा और सुबह खेरेश्वर बिजलीघर का घेराव कर हंगामा कर दिया। इस आक्रोश को देख जेई वहां से गायब हो गए। आनन-फानन कॉलोनी की लाइन सीधे बिजलीघर से जोड़ी गई, तब जाकर संकट दूर हुआ है। हालांकि, अभी एमसीबी का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

खेरेश्वर बिजलीघर से आपूर्ति पाने वाली इस कॉलोनी में 80 से अधिक मकान हैं। यहां लगा काफी पुराना ट्रांसफार्मर अब लोड नहीं झेल पा रहा है। इसके चलते पिछले एक सप्ताह से यहां हर रात को ओवरलोडिंग से एमसीबी ट्रिप कर जाती है। लोग हर रोज शिकायत करते हैं। बुधवार रात भी यही हुआ और करीब 11 घंटे कॉलोनीवासियों ने बिजली संकट झेला। सुबह लोग बिजलीघर पहुंच गए, जहां हंगामा किया तो भीड़ का गुस्सा देख जेई गायब हो गए। बाद में 11 बजे कॉलोनी की लाइन ट्रांसफार्मर से काटकर सीधे जोड़ी गई। तब आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

अब है उपकरण फुंकने का डर
इलाके की रहने वाली तारा देवी, पूजा तिवारी आदि का कहना है कि समस्या का समाधान जरूर हो गया। मगर अब लाइन ट्रांसफार्मर से काटकर सीधे मुख्य लाइन से जोड़ दी है। अगर किसी वजह से एकाएक वोल्टेज अधिक आया तो घरों में उपकरण फुंकेंगे और खासा नुकसान होगा। इस समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हमारी कॉलोनी में बिजली संकट पिछले एक सप्ताह से गहराया हुआ है। इसका स्थायी समाधान करना बेहद जरूरी है।-योगेश
- गर्मी में अगर रात रात भर बिजली गायब रहे तो लोगों में गुस्सा पनपना स्वाभाविक है। बृहस्पतिवार सुबह भी वही हुआ।-कमलेश
- इन दिनों बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। ऊपर से गर्मी अपने चरम पर है। बिजली संकट झेलना बेहद मुश्किल हो रहा है।-भरत तिवारी
- शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। अब ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया है। इसकी क्षमता वृद्धि जरूरी है।-रूपवती देवी
- नवमान कॉलोनी में एमसीबी ट्रिपिंग से दिक्कत आ रही थी। अब इसका समाधान करा दिया गया है। बाकी जो भी दिक्कत है, उसे भी दूर किया जाएगा।-कर्मवीर सिंह, एसडीओ
ट्रांसफार्मर में लगी आग, दुबे पड़ाव में घंटों बिजली संकट
दुबे का पड़ाव सब्जी बाजार में रखे ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार तड़के साढ़े तीन बजे अचानक आग लग गई, जिससे इलाके की आपूर्ति बाधित हो गई। साथ में ट्रांसफार्मर के पास रखा सब्जी विक्रेताओं का सामान तक जल गया। एकाएक आपूर्ति बाधित होने से लोगों की नींद टूट गई। इसके बाद इलाके में पेयजल संकट तक गहराया। हालांकि दोपहर 11 बजे जाकर आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस दौरान दुबे पड़ाव व मानिक चौक से जुड़े आसपास के इलाकों में बिजली संकट रहा।

हुआ यूं कि दुबे पड़ाव सब्जी बाजार में सब्जी की दुकानों के बीच एक ट्रांसफार्मर रखा है, जिससे दुबे पड़ाव, दुबे जी का कूचा व आसपास के इलाके की आपूर्ति होती है। इस ट्रांसफार्मर के पास सब्जी की दुकानें हैं और रात में दुकानदार अपना सामान भी उसके चबूतरे पर रख देते हैं। उसी सामान में किसी चिंगारी से अचानक आग लगी और ट्रांसफार्मर की केबिल जली, फिर ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। एकाएक आग लगने से आपूर्ति बंद हो गई। सुबह आपूर्ति बंद होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। इस खबर पर दमकल भी पहुंची और आग बुझाई गई। बाद में विद्युत टीम ने पहुंचकर इलाके की आपूर्ति दुरुस्त करने का काम किया और दोपहर 11 बजे जाकर आपूर्ति शुरू हो सकी। इस दौरान दुबे पड़ाव से लेकर मानिक चौक तक की आपूर्ति बंद रही।
सुबह आपूर्ति बाधित होने से इलाके में बिजली व पेयजल संकट की समस्या बड़ी रही। इस दौरान लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए।-अजय
सब्जी विक्रेताओं को लोगों ने कई बार समझाया है कि इस प्लेटफार्म पर अपना सामान न रखे। उसी वजह से यह घटना हुई।-बॉबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed