फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People Protest at Holi Chowk

सड़क की समस्या को लेकर होली चौक जाम कर धरना-प्रदर्शन

Thu, 24 Jun 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
People Protest at Holi Chowk
पला होली चौक पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
जर्जर सड़क एवं नाली का निर्माण नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने पला साहिबाबाद के होली चौक को जाम कर नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस अधिकारियों के पहुंचने एवं समझाने के बाद मामला शांत हुआ। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़क का टेंडर हो गया है। एक-दो दिन में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

होली चौक की सड़क पिछले पांच साल से खराब पड़ी है। दोनाें तरफ की नाली बंद है और सड़क पर पानी बह रहा है। इसकी वजह से आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। अक्सर लोग सड़क के गड्ढों में फंस जाते हैं या दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह सड़क वार्ड नंबर 3 और 16 के बीच है। स्थानीय निवासी गिर्राज किशोर का कहना है कि वार्ड नंबर 3 और 16 के पार्षद सड़क निर्माण के मामले को एक-दूसरे पर टाल देते हैं। आक्रोशित लोगों ने आज सड़क जाम कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना था कि स्मार्ट सिटी में दीवारों को रंगीन किया जा रहा है, लेकिन खराब सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है। नागरिक विधायक एवं पार्षदों से भी नाराज थे और उन पर टिप्पणी कर रहे थे। सूचना के बाद सासनीगेट थाना के एसओ एवं चौकी प्रभारी भी दल-बल के साथ पहुंच गए। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने फोन पर बातचीत कर समस्या का समाधान जल्द कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद लोग शांत हुए। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि सूचना के बाद नगर निगम के अधीक्षण अभियंता अशोक भाटी एवं अवर अभियंता को भेजा गया था। तब तक धरना समाप्त हो चुका था। उन्होंने बताया कि सड़क का टेंडर हो गया है और एक-दो दिन में वहां काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ब्रजगोपाल शर्मा, राम किशोर, ओम प्रकाश, राकेश, मनीष भोला आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed