{"_id":"65328f6dbb652ffd860faeb8","slug":"people-of-two-communities-clashed-over-minor-suspicion-during-ramlila-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: रामलीला के दौरान लघुशंका को लेकर भिड़े दो समुदाय के लोग, पांच लोगों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: रामलीला के दौरान लघुशंका को लेकर भिड़े दो समुदाय के लोग, पांच लोगों पर कार्रवाई
Fri, 20 Oct 2023 08:02 PM IST
चमन शर्मा
श्रीकृष्ण शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
श्रीकृष्ण शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Oct 2023 08:02 PM IST
सार
रामलीला मैदान के पास ही सब्जी मंडी में भूरा खां की दुकान है, जिसके पास ही परवेन्द्र लघुशंका करने आया तो भूरे खां ने उसे मना किया। भूर ने कहा कि यहां सब्जी आदि रखी है इसलिए लघुशंका नहीं करें। परवेंन्द्र नहीं माना और लघुशंका कर दी।
विज्ञापन
विजयगढ़ रामलीला स्थल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के विजयगढ़ कस्बा में रामलीला मंचन के दौरान लघुशंका का विरोध करने पर दो समुदाय के लोगों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों समुदायों के कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों समुदायों पांच लोगों पर कार्रवाई करते हुए 151 में चालान किया है।
विज्ञापन
18 अक्तूबर की रात ये विवाद शुरू हुआ था। हुआ यूं कि रामलीला मैदान के पास ही सब्जी मंडी में भूरा खां की दुकान है, जिसके पास ही परवेन्द्र लघुशंका करने आया तो भूरे खां ने उसे मना किया। भूर ने कहा कि यहां सब्जी आदि रखी है इसलिए लघुशंका नहीं करें। परवेंन्द्र नहीं माना और लघुशंका कर दी। उस समय दोनों में विवाद हुआ तो आसपास के लोगों ने शांत करा दिया। ममला रफादफा हो गया।
विज्ञापन
19 अक्तूबर की रात दोनों पक्ष रामलीला के दौरान आपस में दोबारा झगड़ने लगे। एक समुदाय से आशू, शोभित, परवेन्द्र तो दूसरे समुदाय से असलम, भूरा खां आपस में भिड़ गए। जब रामलीला के आयोजकों और पुलिस को पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। दो समुदायों में झगड़े की बात सुन कर रामलीला देख रहे लोग जाने लगे। इससे रामलीला में कुछ समय के लिए अड़चन आ गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आनन-फानन मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। आयोजकों ने भीड़ को रामलीला देखने के लिए बुलाया। तब तक कुछ महिलाएं रामलीला बीच में ही छोड़कर घर चलीं गईं। पुलिस ने मामले पांच लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस ने पांच लोगों को 151 में कार्रवाई की।