फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People injured in stone peltong

बाइक खड़ी करने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पथराव

Fri, 31 Jul 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
People injured in stone peltong
थाना बन्नादेवी के सारसौल इलाके में बाइक खड़ी करने के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट एवं पथराव हुआ। इससे वहां अफरातफरी मच गई। घटना में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वाकया बुधवार देर रात का है। सारसौल के महेश परचून की दुकान चलाते हैं। देर शाम वह बाजार से बाइक से लौटे और दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी। इसी बीच इलाके का देवू नाम का युवक आया और बाइक की वीडियो बनाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसी बात पर विवाद के दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि देवू ने अपने अन्य साथी बुलाकर लाठी डंडों व चाकू से हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। परिणामस्वरूप एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महेश, उसकी बहन नीरज व एक अन्य घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि दूसरे पक्ष का पूर्व प्रधान दबंग किस्म का व्यक्ति है और आए दिन हमारे साथ मारपीट करता रहता है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के चार लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed