फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pension of 40 thousand elderly people stuck due to negligence of panchayat secretaries

अलीगढ़ : पंचायत सचिवों की लापरवाही से अटकी 40 हजार बुजुर्गों की पेंशन

Thu, 21 Apr 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pension of 40 thousand elderly people stuck due to negligence of panchayat secretaries
गांवों में तैनात पंचायत सचिवों की लापरवाही से जिले के करीब 40 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर अटक गई है। शासन ने पेंशन का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी और बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराने का निर्देश दिया है। वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले बुजुर्गों के आधार कार्ड की फीडिंग पेंशन पोर्टल में होनी थी, लेकिन 20 अप्रैल तक 21,019 लाभार्थियों की ही ई-केवाईसी हो सकी है। अभी करीब 40 हजार बुजुर्गों का ब्योरा की पेंशन पोर्टल पर फीड नहीं किया गया है। ऐसे में यह बुजुर्ग पेंशन पोर्टल में आधार प्रमाणीकरण के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। जिले के 12 ब्लॉक में से अकराबाद, लोधा व धनीपुर ही ई- केवाईसी कराने में आगे हैं। यहां 30 फीसदी से अधिक का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है, जबकि गोंडा, बिजौली, टप्पल, चंडौस, जवां में स्थिति संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

हर माह पेंशन में मिलते हैं एक हजार रुपये
जिले में मौजूदा समय में 61,171 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। 500 रुपये उनके खाते में भेजे जाते थे, लेकिन अब शासन ने पेंशन राशि को बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी है।
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने उठाया कदम
सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़े की रोकथाम के लिए बैंक खातों का ई-केवाईसी कराने के साथ ही उसे आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है अन्यथा की दशा में उन्हें पेंशन की अगली किस्त नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक व तहसील कर्मियों से ली जा रही मदद
जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि पेंशन लाभार्थियों के आधार लिंक कराए जाने का कार्य लगातार जारी है। वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों में से अभी तक 21,019 लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक कराए जा चुके हैं। 40,135 लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक न होने से उनकी ई-केवाईसी नहीं हो सकी है। तहसील व ब्लॉक कर्मियों की मदद से आधार कार्ड लिंक कराने के साथ ही ई-केवाईसी कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed