{"_id":"651081039410a2c9880aec06","slug":"peacock-got-injured-by-dogs-attack-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: हमला कर कुत्तों ने मोर को किया घायल, रेस्क्यू कर ऐसे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: हमला कर कुत्तों ने मोर को किया घायल, रेस्क्यू कर ऐसे बचाया
Mon, 25 Sep 2023 12:03 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:03 AM IST
सार
जीव दया फाउंडेशन को जानकारी मिली कि सेंटर प्वाइंट पर फलक कंपाउंड के पास उगी झाड़ियों के बीच एक मोर फंसा हुआ है, जो कुत्तों के हमले में घायल हो गया था।
विज्ञापन
मोर को बचाते हुए
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ की जीव दया फाउंडेशन की टीम ने कुत्तों के हमले में घायल हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाने के लिए घंटे भर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। झाड़ियों में फंसे मोर को बाहर निकालकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
जीव दया फाउंडेशन को जानकारी मिली कि सेंटर प्वाइंट पर फलक कंपाउंड के पास उगी झाड़ियों के बीच एक मोर फंसा हुआ है, जो कुत्तों के हमले में घायल हो गया था। इस पर फांउडेशन की ममता सिसौदिया एवं रोहन अपनी टीम लेकी वहां पहुंचे। उन्होंने करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद झाड़ियों में फंसे मोर को सफलतापूर्वक बाहर निकाला और बाद में उसे वन विभाग को सौंप दिया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। सही हो जाने पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन