{"_id":"5e6154b58ebc3ef4087c4a68","slug":"peace-committee-meeting-aligarh-news-ali228460782","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन जुलूस मार्गों पर पड़ने वाली मस्जिदों को ढका जाएगा: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन जुलूस मार्गों पर पड़ने वाली मस्जिदों को ढका जाएगा: डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में होली को लेकर शांती समिति बैठक मे उपस्थित अधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार शाम को बैठक की। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ है कि होली के दिन जुलूस मार्गों पर पड़ने वाली सभी मस्जिदों को ढकवाया जाएगा, जिससे कि कोई उन पर रंग न डाल सके। इसके साथ ही शराब ठेकों को होलिका दहन के दिन शाम छह बजे और धूल वाले दिन शाम पांच बजे तक बंद रखा जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने साफ तौर पर निर्देश दिए कि होली पर किसी ने भी की अराजकता की तो उस पर सीधे कार्रवाई होगी। जुलूस मार्ग पर सफ ाई पेजयल एव पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर की जाए। सीएमओ और सीएमएस अस्पतालों में एंबुलेंस, फ र्स्ट एड किट एवं सभी प्रकार की व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे। एसडीएम व सीओ अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। शहरी क्षेत्रों में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। टैंकरों द्वारा पर्याप्त मात्रा में पानी जनता तक पहुंचना चाहिए। होलिका दहन के दिन सभी शराब के ठेके छह बजे तथा धूल वाले दिन शाम पांच बजे तक बंद रहेंगे। सभी एसडीएम व सीओ अपने अपने संबंधित थानों पर शांति समिति की बैठक करें, जिससे कि आगामी त्योहारों में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो। वहीं, विद्युत विभाग होलिका जलने वाले स्थान पर विद्युत तारों को ऊंचा रखें। इसके साथ ही नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि नगर की सफ ाई व्यवस्था प्लान बनाकर की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि होली पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी और सभी थानों में क्यूआरटी टीम गठित की गईं हैं, जो मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करेगी। इधर, एसीएम प्रथम को अचल क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिए। वहीं, डीएम ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वे होली पर्व को हर्षोल्लास से मनाए। इस दौरान सीडीओ, एसपी सिटी, एडीएम सिटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ताबड़तोड़ कार्रवाई: 514 लोगों के किया पाबंद, नोटिस जारी
- 10 लोगों को मिनी गुंडा एक्ट के नोटिस जारी, 138 के मुचलका हुए पाबंद
- चार शस्त्र जमा कराए, 52 जगहों पर हुईं शांति समिति की बैठक
अलीगढ़। महानगर में सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई के क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस ने 514 लोगों को शांतिभंग के नोटिस जारी किए। इसके साथ ही 10 लोगों को मिनी गुंडा एक्ट में पाबंद किया। चार शस्त्र जमा कराए गए। 138 लोगों के मुचलका पाबंद किए गए। 52 स्थानों पर पुलिस की निगरानी में शांति समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक आगामी होली के त्योहार को पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में शस्त्र धारकों, शस्त्र दुकानों, तेजाब बेचने वालों, पेट्रोल पंप आदि की चेकिंग की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। एसएसपी के मुताबिक चार शस्त्र जमा कराए। तेजाब बेचने वालीं 12 दुकानों का सत्यापन किया गया। शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जा रही है। जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों स्थानों में 52 पीस कमेटी की मीटिंग की गईं। इधर, यातायात व्यवस्था को का बनाए रखने को चलाए चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का पालन न करने पर 16 पुलिसकर्मी और 1498 आम लोगों के चालान काटे गए।