{"_id":"60ae9fdc8ebc3e7ffd48f577","slug":"paytm-s-oxygen-plant-to-be-set-up-in-ddu-city-office-news-ali26400197","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू में स्थापित होगा पेटीएम का ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू में स्थापित होगा पेटीएम का ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट की स्थापना का तेजी से प्रयास किया जा रहा है। इसी के साथ ही पेटीएम कंपनी ने भी अपने सोशल दायित्वों के तहत प्लांट लगवाने का एलान किया है। मंगलवार को कंपनी के प्रतिनिधि एसडीएम कोल रंजीत सिंह के साथ दीनदयाल अस्पताल पहुंचे।
यहां पेटीएम की ओर से लगाए जाने वाले प्लांट के लिए जमीन की तलाश की गई। अंत में तय हुआ कि पीएम केयर फंड से प्रशासनिक ब्लाक के पास प्लांट लगना तय हुआ है। उक्त प्लांट के बराबर से ही पेटीएम द्वारा स्थापित कराए जा रहे प्लांट का निर्माण कराया जाए। 28 मई तक एसडीएम ने इसके फाउंडेशन के निर्माण के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि मंडल के चारों जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज में पीएम केयर फंड से प्लांट लगना तय हुआ है। इसके लिए दीनदयाल अस्पताल में प्रशासनिक ब्लाक के पास दो हजार स्क्वायर फुट जमीन तलाशी गई।
विज्ञापन
इसी जमीन के एक हिस्से में अब पेटीएम द्वारा स्थापित कराए जा रहे प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। जमीन चिन्हांकन के दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार, सहायक अभियंता आरके त्रिपाठी, संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे। इसका निर्माण कर रहे ठेकेदार को निर्देश दिया गया कि पेटीएम द्वारा स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के फाउंडेशन का निर्माण प्रत्येक दशा में 28 मई तक पूर्ण हो जाना चाहिए।