फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Payment for hand pump repair will be made only after the recommendation of parshad

Aligarh: पार्षदों की संस्तुति के बाद ही होगा हैंडपंप मरम्मत का भुगतान, पेयजल आपूर्ति प्रभावी बनाने की हिदायत

Tue, 01 Oct 2024 02:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 02:16 PM IST
सार

अलीगढ़ के वार्ड एक से 15 तक के पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में हैंडपंपों के खराब होने, पाइप लाइन में प्रेशर से आपूर्ति न आने, ट्यूबवेल के रिबोर कराए जाने, लीकेज मरम्मत के लिए श्रमिक कम होने, वार्ड में मिनी नलकूपों को जल्द क्रियाशील करने, लीकेज मरम्मत की सूचना पर तत्काल कार्रवाई का मुद्दा रखा।

विज्ञापन
Payment for hand pump repair will be made only after the recommendation of parshad
नगर निगम में पार्षदों के साथ बैठक करते अपर नगर आयुक्त राकेश यादव - फोटो : स्वयं

विस्तार

अब पार्षदों की संस्तुति के बिना हैंडपंप मरम्मत का भुगतान नहीं हो पाएगा। अक्सर पार्षदों की शिकायत रहती थी कि उनकी जानकारी में लाए बिना हैंडपंप मरम्मत का भुगतान कर दिया जाता है। जिस पर पार्षद भुगतान में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा चुके हैं।

विज्ञापन


30 सितंबर को नगर आयुक्त विनोद कुमार ने जवाहर भवन में पेयजल समस्याओं के निस्तारण के लिए वार्ड एक से 15 तक के पार्षदों ने संवाद किया। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में हैंडपंपों के खराब होने, पाइप लाइन में प्रेशर से आपूर्ति न आने, ट्यूबवेल के रिबोर कराए जाने, लीकेज मरम्मत के लिए श्रमिक कम होने, वार्ड में मिनी नलकूपों को जल्द क्रियाशील करने, लीकेज मरम्मत की सूचना पर तत्काल कार्रवाई का मुद्दा रखा। नगर आयुक्त ने उनकी समस्याएं सुनने के बाद बिना पार्षद की संस्तुति के किसी भी हैंडपंप मरम्मत भुगतान पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने वार्ड 13 में कम प्रेशर आपूर्ति पर अवर अभियंता नरेंद्र सिंह को तत्काल मोनोब्लॉक वाटर पंप इस्तेमाल करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने त्योहारों को देखते हुए सभी पेयजल प्रभारियों को पार्षदों से समन्वय कर पेयजलापूर्ति को प्रभावी बनाए रखने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र, पार्षद राकेश ठाकुर, मनोज कुमार, अंशु अग्रवाल, नसी अहमद, मोहम्मद आसिफ, रीनू सैनी, लाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed