फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Patients of vomiting-diarrhea and abdominal pain started increasing in hospitals

Aligarh News: अस्पतालों में बढ़ने लगे उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज

Wed, 10 May 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 10 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Patients of vomiting-diarrhea and abdominal pain started increasing in hospitals
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग 200 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों रुक-रुक हुई लगातार बारिश के बाद अब तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। बढ़ती गर्मी से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में रोजाना उल्टी, दस्त और पेट दर्द से पीड़ित सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों से लेकर सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


बचाव के उपाय :
तेज धूप में घर से बाहर न निकलें। धूप में निकलते समय छाते का इस्तेमाल करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। स्वच्छ पेयजल पिएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। मौसमी फलों व सब्जियों का सेवन करें। फलों व सब्जियों को खाने से पहले अच्छी तरह से साफ कर लें। तरल पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी से बच्चे को पेट में दर्द की पेरशानी है। उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती है। चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।
फरजाना, तीमारदार

बच्चे को दस्त और उल्टी शिकायत है। उपचार के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी में भर्ती है। चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।
संदीप सोलंकी, तीमारदार
वर्जन
गर्मी बढ़ने से उल्टी, दस्त और पेट में दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग 200 मरीज इन बीमारियों की चपेट में आकर उपचार के लिए आ रहे हैं। इस मौसम में लोगों को खुद का गर्मी से बचाव करना चाहिए।
डॉ सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed