फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Patient transported to ICU in five minutes, got ventilator support

अलीगढ़ः पांच मिनट में आईसीयू में पहुंचाया गया मरीज, मिला वेंटिलेटर सपोर्ट

Sun, 14 Nov 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Patient transported to ICU in five minutes, got ventilator support
दीनदयाल चिकित्सालय में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मॉकड्रिल करते ‌चिकित्सक। - फोटो : CITY OFFICE
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोविड से पीड़ित गंभीर मरीज को स्वास्थ्यकर्मी एंबुलेंस से उतारकर पांच मिनट में द्वितीय तल स्थित आईसीयू में पहुंचा दिया। इसी अवधि में मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 की तीसरी लहर की तैयारी को जांचने के लिए शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (लेवल 2 कोविड हॉस्पिटल) में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आब्जर्बर के रूप में आगरा से डॉ. बीपी सिंह कल्याणी आए थे। वर्तमान सीएमओ के पहले डॉ. कल्याणी यहां के सीएमओ थे।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के लिए अस्पताल के एक स्टाफ को गंभीर मरीज के रूप में स्ट्रेचर पर लिटाकर लाया गया था। आईसीयू में डॉ. सार्थक पांडेय टीम के साथ मौजूद थे। आब्जर्बर डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने वहां मौजूद चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स से वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरणों को ऑपरेट कराने से लेकर अन्य चीजों की जानकारी ली। एक महिला कर्मचारी उनके सवालों का जवाब नहीं दे सकी। मॉकड्रिल के दौरान 570 एवं 250 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट चल रहे थे। पीएम केयर्स फंड से प्राप्त 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में नहीं था। डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने अधिकारियों को अन्य कई सुझाव देकर गए हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर, एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed