फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Patient discharged from hospital after winning Corona's battle

कोरोना की जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ मरीज

Sun, 10 May 2020 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Patient discharged from hospital after winning Corona's battle
हरदुआगंज के एल वन अस्पताल में भर्ती एक और मरीज कोरोना से जंग जीत गया। वह अपनी क्वारंटीन अवधि पूर्ण कर शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर चला गया। जाते जाते उसने कोरोना योद्धाओं को शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

उसने कहा कि आज वह स्वस्थ है तो इसके लिए अलीगढ़ के डीएम, एसएसपी, सीडीओ, सीएमओ सहित वह कोरोना योद्धा हैं, जो दिन रात मेहनत कर कोरोना मरीजों की सेवा में लगे हैं। उसने बताया कि यहां अस्पताल में खाने पीने, साफ सफाई, साबुन, सैनिटाइजर तत्काल उपलब्ध होता है तथा मरीजों को कोई परेशानी नहीं है। इसी का परिणाम है कि आज वह ठीक होकर अपने घर जा रहा है। वह कोरोना मरीज पॉजिटिव आये थे और तब से एल1 अस्पताल हरदुआगंज में भर्ती थे। उनकी लगातार जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं है जिसके पश्चात आज उन्हें सम्मान के साथ अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना आपदा कंट्रोल रूम स्थापित
आपदा की स्थिति में बेहतर रिस्पांस करने के लिए जनपदीय कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। इसमें अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के संदर्भ में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त श्रम विभाग, खाद्य एवं विपणन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप कृषि निदेशक को पत्र लिखकर अपने विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी प्रात: 10 बजे से सायं सात बजे तक एवं रात्रि नौ बजे से सुबह छह बजे तक कोरोना कंट्रोल रूम कमरा नंबर 7 कलक्ट्रेट में लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ड्यूटी अधिकारी व कर्मचारी आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण आख्या समय से कमरा नंबर 38 कार्यालय जिलाधिकारी में उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed