फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Passengers kept waiting for bus

अलीगढ़ः आगरा-मथुरा रूट पर नहीं मिली बस, इंतजार करते रहे यात्री

Sat, 13 Nov 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Passengers kept waiting for bus
गांधी पार्क बस स्टैंड पर बस में बैठने के लिए धक्कामुक्की करते यात्री। - फोटो : CITY OFFICE
दीपावली गुजरने के आठ दिन बाद भी सवारियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। सवारियों के बोज के सीमित संख्या में रोडवेज बस और कई बस खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को आगरा-मथुरा रूट पर लोगों को बस नहीं मिली तो घंटों इंतजार कर यात्री परेशान हो गए। इंतजार के बाद एक दो बस पहुंच जाती तो उसमें चढ़ने के लिए होड़ मच जाती। लोगों ने सीट पाने के लिए धक्कामुक्की भी की। कई यात्री तो खिड़कियों से चढ़े। मुरादाबाद, एटा, कासगंज और फर्रुखाबाद के लिए भी काफी संख्या में लोगों ने सफर तय किया।
विज्ञापन

बता दें कि पूरे मंडल में कुल 658 रोडवेज बस हैं। इनमें से लगभग 170 बस खराब हैं। दीपावली के अवसर पर प्रदेश की डिपो द्वारा संचालित कई रोडवेज बस खराब होने लगी हैं। हाथरस बाईपास पर बृहस्पतिवार को सोहराबगेट डिपो की बस खराब हो गई थी। शुक्रवार शाम पांच बजे सड़क से हटाई गई। इसके साथ ही अन्य जनपदों में भी बसों के खराब होने की सूचना मिली। जबकि शुक्रवार को कई डिपो की बस अलीगढ़, आगरा, कानपुर रूट पर नहीं दौड़ीं। ऐसे में सवारियां बसों का इंतजार ही करती रह गईं। जो बस दिल्ली या एनसीआर क्षेत्र से चलकर आ रही थी। उनमें से अधिकांश बस सवारियों से भरकर चल रही थीं। कई बस तो बाईपास होकर आगे निकल गईं। कुछ एक बस शहर में आई तो उसमें चढ़ने के लिए लोग बेताब दिखे। कई यात्रियों ने तो खड़े-खड़े अपना सफर तय किया। दोपहर से लेकर देर शाम तक आगरा और मथुरा रूट पर बसों के लिए काफी यात्री इंतजार कर रहे थे। घंटों बाद बस आती तो लोग दरवाजे पर झुंड की तरह टूट पड़ते। ऐसे में कई यात्री तो खिड़कियों से चढ़े। जबकि इस रूट के अलावा मुरादाबाद, एटा, कासगंज और फर्रुखाबाद पर भी काफी सवारियां थीं। इन रूटों की बसों में भी लोगों ने खड़े खड़े सफर तय किया है। अलीगढ़ के अलावा कई यात्री हाथरस और सादाबाद में भी परेशान रहे।
विज्ञापन

बसों में ढोया जा रहा है सामान
कई बसें तो ऐसी थी, जिनमें यात्रियों के अलावा सामान ढोने पर जोर था। चालक-परिचालकों ने इन बसों में काफी हिस्सा तो सामान से ही भर रखा था। ऐसे में यात्रियों के लिए भी सीटों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा और मथुरा रूट पर कुछ एक बस कम हो गई थीं। जबकि सवारियों की संख्या अधिक थी। देर शाम यात्रियों की परेशानी की जानकारी मिली है। आगरा रूट पर आज शनिवार से अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाएगा।
-मो. परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed