फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Party's emphasis on retaining the vidhan sabha seats of Mandal

अलीगढ़ः मंडल की विस सीटों पर कब्जा बरकरार रखने पर पार्टी का जोर

Fri, 26 Nov 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Party's emphasis on retaining the vidhan sabha seats of Mandal
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

अलीगढ़ मंडल के चार जिलों (अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज) के 17 में से 16 विधान सभा क्षेत्रों पर भाजपा का कब्जा है। इन सीटों पर कब्जा बरकरार रखने एवं वोट प्रतिशत बढ़ाने पर संगठन का जोर है। बैठक में पदाधिकारियों को बूथ जीतने का मंत्र दिया गया। उनसे कहा गया कि यदि बूथ जीत लिया तो चुनाव जीत जाएंगे।
2017 के विधान सभा चुनाव में अलीगढ़ मंडल में भाजपा ने भगवा फहराया था। हालांकि, हाथरस की सादाबाद सीट पर बसपा से रामवीर उपाध्याय की जीत हुई थी। रालोद के अनिल चौधरी दूसरे स्थान पर रहे थे। वहां भाजपा सीधी टक्कर में नहीं थी। हालांकि, भाजपा के साढ़े चार साल के शासन काल में हालात काफी बदल चुके हैं। रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय एवं भाई रामेश्वर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम चुके हैं। सीमा उपाध्याय वर्तमान में हाथरस जिला पंचायत की अध्यक्ष तो रामेश्वर उपाध्याय मुरसान ब्लॉक के प्रमुख हैं। कासगंज के अमापुर विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह लोधी की मृत्यु हो चुकी है। यह सीट अभी रिक्त है।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित ग्रीन व्यू रिसोर्ट में विधान सभा संचालन समिति की बैठक में संगठन का जोर सीटों पर कब्जा बरकरार रखने और वोट बढ़ाने पर रहा। इसमें मंडल के सभी 17 विधान सभा क्षेत्रों के संचालन समिति के सदस्य पहुंचे थे। पदाधिकारियों से कहा गया कि बूथ जीतने का मतलब विधान सभा चुनाव जीतना है और विधान सभा जीतने का मतलब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लेकर अन्य सभी नेताओं का जोर पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन पर रहा। भाजपा के टिकट पर सादाबाद से 2017 में चुनाव लड़ चुकीं प्रीति चौधरी कहती हैं कि अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार सादाबाद सीट भी भाजपा की झोली में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed