फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Parks will be built in all blocks from MNREGA

मनरेगा से सभी ब्लॉक में बनेंगे पार्क, ग्रामीणों की सुधरेगी सेहत

Mon, 18 Jul 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Parks will be built in all blocks from MNREGA
मनरेगा योजना अब लोगों को रोजगार की गारंटी देने ही नहीं, उनकी सेहत का ख्याल रखने का काम करेगी। शहरों की तर्ज पर जिले के सभी 12 ब्लॉक में पहले चरण में 10 -10 गांवों में मनरेगा पार्क विकसित होंगे। एक पार्क के निर्माण पर करीब चार लाख रुपये की लागत आएगी। इस बजट से यहां पार्कों में सुविधा और संसाधनों को विकसित किया जाएगा । जिले में 887 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें पहले चयनित 120 गांवों के ग्रामीणों को शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

पार्क में ही बनेगा रर्निंग ट्रैक
मनरेगा पार्क में हरियाली के लिए पौधारोपण करने के साथ ही शौचालय, बैठने के लिए बैंच, ओपन जिम, शुद्ध पीने के पानी का इंतजाम करने के साथ ही युवाओं के लिए रनिंग ट्रैक भी बनाये जाएंगे। यहां ग्रामीण सुबह-शाम सैर कर स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा गांव का सौंदर्य भी बढ़ेगा। मनरेगा पार्क युवाओं के लिए ओपन जिम के साथ पर्यावरण को संरक्षित करने वाला होगा। यहां छोटे बच्चों को मनरेगा पार्क में झूले, विभिन्न प्रजातियों के पुष्प और पौधे अपनी तरफ आकर्षित कर उनकी सेहत को बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। खेल सामग्री में टेनिस, हैंडबॉल, ऊंचीकूद के लिए आधुनिक जिम के उपकरण ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेलकूद के प्रति प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

मनरेगा पार्क में आधुनिक जिम युवाओं के स्वास्थ्य में काफी लाभप्रद होने के साथ खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम करेगा। इन पार्कों को मॉडल पार्क के रूप में विकसित कर युवाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शहरी पार्क की तरह सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भालचंद्र त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed