{"_id":"620aac5805ec15442240b31d","slug":"paramilitary-pac-strictly-guarded-in-dhanipur-mandi-theft-in-two-shops-aligarh-news-ali285176474","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : धनीपुर मंडी में पैरामिलिट्री-पीएसी का सख्त पहरा, दो दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : धनीपुर मंडी में पैरामिलिट्री-पीएसी का सख्त पहरा, दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन
धनीपुर गल्ला मंडी स्थित दुकान से हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनीपुर मंडी में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री, पीएसी एवं पुलिस बल की तैनाती है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके बावजूद चोरों ने स्ट्रॉंग रूम से 500 दूर स्थित मंडी अध्यक्ष सुरेश लोधी एवं उनके पड़ोसी आढ़ती की दुकानों की दीवार में सेंध लगाकर व शटर काटकर नगदी, चेकबुक समेत अन्य कागजात चोरी कर ले गए। चोरी का पता तब चला जब आढ़ती सोमवार को मंडी पहुंचे। इस पर आढ़तियों एवं मंडी अधिकारियों में जमकर नोंकझोंक हुई। पीड़ितों का कहना है कि मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराएंगे।
धनीपुर मंडी में विधानसभा चुनाव 2022 की मतपेटिकाएं रखने के लिए स्ट्रॉग रूम बनाए गए हैं। दस फरवरी को मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा के लिए यहां पैरामिलिट्री, पीएसी एवं पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का दावा है कि यहां इतनी सुरक्षा है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन चोरों ने सुरक्षा इंतजामों को धता बताते हुए स्ट्रांग रूम से बमुश्किल 500 मीटर दूर स्थित गल्ला मंडी कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश लोधी की दुकान संख्या 13 सी एवं पड़ोसी योगेंद्र पाल सिंह लालू की दुकान संख्या 12 सी में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मंडी अध्यक्ष की दुकान में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे और तिजोरी व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे एक हजार रुपये एवं चेक बुक व आवश्यक कागजात चोरी कर लिए। योगेंद्र पाल की आढ़त का शटर तोड़कर तिजोरी तोड़कर उसमें रखे 1500 रुपये, चेक बुक व अन्य कागजात चोरी कर लिए।
चोरी का पता सोमवार को मंडी खुलने पर चला। इस घटना को लेकर आढ़तियों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने मंडी की सुरक्षा के लिए तैनात आठ गार्डों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मंडी अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। जानकारी पर सीओ सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। मंडी अध्यक्ष सुरेश लोधी ने बताया कि घटना की एफआईआर अभी दर्ज नहीं कराई गई है। मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष की दुकान के पीछे है पुलिस चौकी
अलीगढ़। हैरानी की बात यह भी है कि मंडी अध्यक्ष सुरेश लोधी की आढ़त के ठीक पीछे मंडी पुलिस चौकी भी है। सवाल उठ रहा है कि पुलिस चौकी और ईवीएम की सुरक्षा के लिए लगी पैरामिलिट्री समेत अन्य फोर्स की मौजूदगी के बावजूद चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी।
कई दिन बाद खुली थी मंडी
अलीगढ़। मंडी अध्यक्ष ने बताया कि मतदान की व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन ने छह फरवरी से ही मंडी बंद करा दी थी, जो दस फरवरी तक बंद रही। 11 फरवरी को मंडी खुली। इसके बाद शनिवार एवं रविवार का अवकाश रहा। सोमवार को मंडी खुली तब घटना का पता चला।