{"_id":"699c456248a731b12000d80c","slug":"panja-kushti-championship-at-raja-mahendra-pratap-singh-university-aligarh-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: देश की 29 यूनिवर्सिटी आएंगी पंजा कुश्ती चैंपियनशिप में, 11 से 15 मार्च तक होगी अलीगढ़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: देश की 29 यूनिवर्सिटी आएंगी पंजा कुश्ती चैंपियनशिप में, 11 से 15 मार्च तक होगी अलीगढ़ में
Mon, 23 Feb 2026 05:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 23 Feb 2026 05:49 PM IST
सार
पहली बार अलीगढ़ में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पंजा कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित होगी। राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में चैंपियनशिप 11 मार्च से 15 मार्च तक होगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) परिसर में पहली बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पंजा कुश्ती चैंपियनशिप होगी। देश के अलग-अलग राज्यों की 29 यूनिवर्सिटी की टीमों ने खेलने के लिए मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
यह चैंपियनशिप 11 मार्च से 15 मार्च तक होगी। चैंपियनशिप में एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी तिरुवनंतपुरम, बंगलूरू यूनिवर्सिटी बंगलूरू, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी, डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी नेवाई टोंक राजस्थान, ख्वाजा मुईन उद्दीन चिश्ती भाषा विवि, लखनऊ, लोक जागृति केंद्र यूनिवर्सिटी अहमदाबाद गुजरात, लोक जागृति केंद्र यूनिवर्सिटी अहमदाबाद गुजरात (कैंपस), लवली प्रोफेशनल्स यूनिवर्सिटी फगवाड़ा पंजाब के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा महा शाकुंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर, मोहम्मद अली जोहर यूनिवर्सिटी रामपुर, एमबीएम यूनिवर्सिटी जोधपुर राजस्थान, मोनार्क यूनिवर्सिटी अहमदाबाद गुजरात, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा, पारुल यूनिवर्सिटी वड़ोदरा गुजरात, पलक्षा यूनिवर्सिटी मोहाली, प्रो. राजेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी प्रयागराज, राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी गांधीनगर गुजरात, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई की टीमें भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
श्री कुशलदास यूनिवर्सिटी हनुमानगढ़, सिमात्स यूनिवर्सिटी चेन्नई, स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर, यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट केरल, पहेर यूनिवर्सिटी उदयपुर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा महेंद्रगढ़, ग्राफिक एरा देहरादून, शास्त्रा डीम्ड यूनिवर्सिटी तंजावुर तमिलनाडु के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। विवि के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में यूनिवर्सिटी की टीमों ने स्वीकृति दे दी है।