फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat was held in the police station in the case of theft of jewelery worth seven lakhs

Aligarh News: सात लाख के जेवर हुए चोरी, कोतवाली में दोनों पक्षों ने लगाई पंचायत, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 10 Aug 2024 07:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2024 07:14 AM IST
सार

शीलेंद्र सिंह के घर एसी सही करने के लिए मैकेनिक उमेश और उसका एक अन्य सहयोगी आए थे। आरोप है कि मैकेनिक उमेश ने शीलेंद्र को कोई सामान मंगाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया और कमरे रखी अलमारी से लगभग दस तोले सोने के आभूषण चुरा लिए।

विज्ञापन
Panchayat was held in the police station in the case of theft of jewelery worth seven lakhs
सात लाख के आभूषण चोरी में चंडौस कोतवाली में पंचायत करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव थानपुर में बीती 20 जून को सात लाख रुपये आभूषण चोरी हो गए थे। इस मामले में 9 अगस्त को चंडौस कोतवाली में दोनों पक्ष के लोगों ने पंचायत की। जिसमें आरोपी के पक्ष से खैर से 50 से अधिक महिला पुरुष पहुंचे।

विज्ञापन


बता दें कि 20 जून को कोतवाली के गांव थानपुर निवासी शीलेंद्र सिंह के घर एसी सही करने के लिए खैर निवासी मैकेनिक उमेश और उसका एक अन्य सहयोगी आए थे। आरोप है कि मैकेनिक उमेश ने शीलेंद्र को कोई सामान मंगाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया और कमरे रखी अलमारी से लगभग दस तोले सोने के आभूषण चुरा लिए, जिनकी कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई गई। शीलेंद्र को इसकी जानकारी 23 जुलाई को तब हुई, जब उसकी पत्नी नोएडा जाने के लिए तैयार हो रही थी।
विज्ञापन


शीलेंद्र ने एसी मैकेनिक उमेश व उसके सहयोगी के खिलाफ चंडौस कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 9 अगस्त को खैर चेयरमैन संजय शर्मा व उनके साथ आये लोगों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की बात कही। करीब एक घंटे तक दोनों पक्ष थाने में जमा रहे। पुलिस का कहना कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed