फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election : Nomination start from today

पंचायत चुनाव : नामांकन आज से, तस्वीर महल से कलक्ट्रेट तक बैरिकेडिंग

Sat, 17 Apr 2021 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election : Nomination start from today
कलक्ट्रेट । - फोटो : CITY OFFICE
छठवें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत अलीगढ़ में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए शनिवार से प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। आज और कल यह प्रक्रिया होगी। नामांकन के लिए तस्वीर महल से लेकर कलक्ट्रेट तक बैरिकेडिंग करा दी है। पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है। नामांकन जुलूसों पर प्रतिबंध है। इसका पालन कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामांकन कलक्ट्रेट में होंगे। वह सिर्फ अपने प्रस्तावकों के साथ आएंगे, जुलूस निकालकर आने पर उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी ग्राम पंचायत सदस्यों, प्रधानों, बीडीसी के नामांकन पंचायत संबंधित ब्लाक कार्यालय पर होंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक चुनाव आयोग के कैलेंडर के मुताबिक जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से तारीखों का एलान किया गया है। 17 व 18 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया होगी। 19 व 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 अप्रैल को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 21 अप्रैल को ही तीन बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 2 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इस चुनाव के लिए प्रधानी के लिए 12 आरओ, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 12 आरओ, जिला पंचायत सदस्य के लिए एक आरओ, आठ एआरओ नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर ये रहेगी व्यवस्था
- गेट नंबर तीन (पुराने गेट) से प्रवेश होगा। यहां से प्रवेश सिर्फ प्रत्याशी और उसके एक प्रस्तावक को मिलेगा।
- प्रत्याशी जिस वाहन से आएगा उक्त वाहन को तस्वीर महल, एएमयू गेट, शमशाद मार्केट पर रोक लिया जाएगा। यहां से प्रत्याशी को प्रस्तावक के साथ कलक्ट्रेट तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आम जनता के आवागमन के लिए तस्वीर महल से लेकर शमशाद मार्केट तक सड़क की एक लेन को रिजर्व कर दिया जाएगा।
- यह व्यवस्था आज और कल दोनों दिन लागू रहेगी।
- कलक्ट्रेट पर सीओ-3 की निगरानी में तीन इंस्पेक्टर सहित थाना पुलिस बल और पीएसी की एक कंपनी तैनात रहेगी।
ब्लाक मुख्यालयों पर ये रहेगी व्यवस्था
- सभी ब्लाक मुख्यालयों पर 100 मीटर की परिधि प्रतिबंधित की गई है। इसमें केवल प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों को प्रवेश दिया जाएगा।
- गांव-गांव पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है कि कोई भी जुलूस में शामिल नहीं होगा।
- ब्लाक मुख्यालय में आवेदन के लिए आने वाले प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
- ब्लाक मुख्यालयों पर थाना पुलिस रहेगी। साथ ही एक सीओ भी निगरानी में रहेगा।
एलआईयू को अलर्ट किया गया
एसएसपी कलानिधि नैथानी की ओर से बताया गया कि सभी सभी पार्टियों पर निगाह रखी जा रही है। यह देखा जा रहा है कि कोई प्रत्याशी अपने विरोधी प्रत्याशी के साथ रंजिश तो नहीं मानता है। किसी भी प्रत्याशी का अन्य प्रत्याशी के बीच टकराव न हो, इसके लिए एलआईयू को अलर्ट करते हुए जानकारी जुटाई जा रही है।
इन कार्यालयों में होंगे नामांकन
सभी ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी के नामांकन पंचायत संबंधित ब्लाक कार्यालय पर होंगे। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट में होंगे। इनके लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या एक से 12 तक के नामांकन एडीएम सिटी न्यायालय, 13 से 23 वार्ड नंबर तक सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय, 24 से 35 तक वार्ड के नामांकन एडीएम प्रशासन न्यायालय व 36 से 47 वार्ड नंबर तक के नामांकन एडीएम वित्त न्यायालय में होंगे।
नामांकन के दौरान ये रहेंगी व्यवस्थाएं
कोई भी प्रत्याशी जुलूस व काफिले के साथ नामांकन नहीं कर सकेगा। एक प्रत्याशी को केवल एक गाड़ी की अनुमति मिलेगी। अगर, वह काफिले के साथ आएगा तो शहर की सीमा पर ही उसके काफिले को रोक लिया जाएगा। प्रत्याशी व उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश मिलेगा। नामांकन के दौरान सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। एक बार में एक ही उम्मीदवार को नामांकन कक्ष में प्रवेश मिलेगा।
नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला पुलिस व पीएसी को लगाया गया है। साथ ही कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन का भी पालन कराया जाएगा। हर प्रत्याशी पर निगाह रखी जा रही है। एलआईयू को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
जिला पंचायत पद के प्रत्याशियों के लिए नामांकन की व्यवस्था कलक्ट्रेट में की गई है। प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के नामांकन की व्यवस्था ब्लाक पर की गई है। मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए हैं।
- चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed