फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

तीन जुलाई को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव

Wed, 16 Jun 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निपटने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। कलक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट को बूथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। इसके लिए 26 जून को नामांकन दोपहर 3 बजे तक स्वीकार होंगे। इसके बाद कार्य समाप्ति तक इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। वैध नामांकन पत्रों का एलान होने के बाद 29 जून को को नाम वापसी के लिए तारीख नियत की गई है। वहीं, 3 जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन

इस चुनाव में आरओ डीएम होंगे। वहीं, दो एआरओ भी रहेंगे, जो कि एडीएम सिटी व एसीएम प्रथम होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 48 जिला पंचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के जिस दावेदार को कुल वैध मतों के 50 प्रतिशत और एक स्वयं का मत मिलेगा, उसे विजेता घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोर आजमाइश में लगी भाजपा, सपा-रालोद व बसपा
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के दावेदारों में भाजपा, सपा-रालोद और बसपा समर्थित प्रत्याशी अपना-अपना गुणा भाग लगा रहे हैं। सभी दलों के प्रत्याशी किसी भी प्रकार से जोड़-तोड़ करते हुए इस कुर्सी को हासिल करने की लड़ाई में हैं।

शराब माफिया अनिल की पत्नी सीमा के मतदान करने पर संशय
अलीगढ़। जिला पंचायत सदस्यों के एक-एक वोट को पाने के लिए अध्यक्ष पद दावेदार एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी शराब माफिया अनिल चौधरी की पत्नी सीमा चौधरी गोंडा ब्लाक के वार्ड 26 से जिला पंचायत सदस्य है। ऐसे में यह कयास लग रहे हैं कि सीमा वोट डालेंगी अथवा नहीं? दरअसल, अवैध कोल्ड स्टोरेज संचालन के मामले में सीमा पर गोंडा थाने में मुकदमा दर्ज है। वह अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में भी जुटी है। अगर वह वोट डालने आती है तो उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का भी डर रहेगा। बहरहाल, अभी इस मामले में सभी चुप्पी साधे हुए हैं। साथ ही इस बात से भी भाजपा, सपा-रालोद, बसपा कहने से बच रही है कि वह शराब माफिया की पत्नी का समर्थन हासिल करेंगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed