फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

पंचायत चुनाव : विपक्ष बोला, सत्ता की हनक दिखा रहे भाजपा की दो टूक - कोई दबाव नहीं

Tue, 13 Apr 2021 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
अतरौली में वार्ड नंबर छह, सात और आठ में पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पौत्री पूर्णिमा सिंह की दावेदारी के कारण मची उठापटक के बीच विपक्ष ने भाजपा नेताओं पर सत्ता की हनक दिखा कर दूसरे प्रत्याशियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने रविवार को सार्वजनिक रूप से ये आरोप लगाया था। इस पर भाजपा नेताओं ने दो टूक जवाब दिया है कि कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। भाजपा की मजबूत स्थिति से विपक्ष परेशान है। गौर हो कि पूर्व सीएम कल्याण का परिवार दूसरी बार पंचायत चुनाव में मैदान में उतर रहा है। इससे पहले वर्ष 1995 में राजवीर सिंह ‘राजू’ कल्याण सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली से प्रधानी का चुनाव लड़े और जीत थे। उस वक्त कल्याण सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन

कल्याण सिंह समर्थक चाहते हैं कि अतरौली के वार्ड नंबर छह पर दूसरा कोई चुनाव न लड़े। इसके लिए चौपाल कर अप्रत्यक्ष रूप से दूसरे सभी प्रत्याशियों को सत्ता का डर दिखा कर दबाव बनाया गया। लेकिन ऐसा नहीं होगा। तीन-चार आवेदन हैं, उन्हीं में से मजबूत प्रत्याशी उतारा जाएगा। किसी भी वार्ड पर भाजपा वालों को निर्विरोध जीतने नहीं देंगे।
विज्ञापन

- गिरीश यादव, सपा जिलाध्यक्ष।
वार्ड नंबर छह से दो और वार्ड नंबर आठ से दो उम्मीदवार हैं। 14 अप्रैल तक प्रत्याशी तय हो जाएंगे। भाजपा या सपा कितनी भी चाल चलें, बसपा पर किसी का दबाव नहीं हैं। जनता बसपा के शासन को पसंद करती रही है। इस बार भी जिला पंचायत में बसपा का असर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सूरज सिंह, आगरा-अलीगढ़ मंडल सेक्टर प्रभारी बसपा।
जिला पंचायत के सभी 47 वार्ड से तीन-तीन दावेदारों के नाम का पैनल बना कर प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया है। अंतिम सूची 14 या 15 अप्रैल तक आएगी। वार्ड नंबर छह, सात और आठ में भी तीन-तीन नाम भेजे गए हैं। संगठन की नजर में सभी बराबर हैं। सभी की दावेदारी पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही फैसला होगा। दावेदारी करने वालों का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।
- श्यौराज सिंह, भाजपा बृज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्णिमा सिंह के ससुर)।
वार्ड नंबर छह, सात और आठ में तीन-तीन दावेदार हैं। 15 अप्रैल तक अंतिम सूची आएगी। गहन मंत्रणा के बाद ही प्रत्याशी तय होंगे। किसी पर कोई दबाव नहीं बनाया गया है। ये सब मनगढ़ंत आरोप है। भाजपा से मजबूत प्रत्याशी मैदान में आ रहे हैं इसलिए विपक्ष अपनी खीझ मिटाने में लगा है।

-चौ. ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा।

भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ठाकुर श्योराज सिंह।

भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ठाकुर श्योराज सिंह।- फोटो : CITY OFFICE

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव।

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव।- फोटो : CITY OFFICE

बसपा नेता सूरज सिंह।

बसपा नेता सूरज सिंह।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed