फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat Election

पंचायत चुनाव : 34 में 12 आपत्तियां स्वीकार

Fri, 15 Jan 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आपत्तियों के आने का दौर जारी है। बृहस्पतिवार तक 34 अलग-अलग आपत्तियां आईं, जिनमें से जिला प्रशासन ने 12 को विचार के लिए स्वीकार किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर प्रस्तावित परिसीमन के सापेक्ष मंत्रणा बैठक हुई। जिसमें सीडीओ अनुनय झा, डीपीआरओ पारुल सिसौदिया भी शामिल हुईं। बैठक में प्रस्तावित परसिीमन पर आईं 34 आपत्तियों का गहनता से अध्ययन किया गया। इसमें करीब एक दर्जन से अधिक आपत्तियों पर विचार-विमर्श जारी है। इन आपत्तियों के आधार पर शासन के नियमानुसार परिवर्तन होने की संभावना है। सबसे अधिक आपत्तियां जिला पंचायत सदस्य के वार्ड आरक्षण को लेकर है। डीपीआरओ ने बताया कि सभी आपत्तियों की पड़ताल की गई। इसमें कुछ आपत्तियों में कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं था। ऐसी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। कुछ आपत्तियां तथ्य परख थी, उन्हें स्वीकार कर लिया गया है। अब शनिवार तक परिसीमन का अंतिम प्रकाशन होना है। जिसे नियमानुसार प्रकाशित कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने संभाला जिला पंचायत प्रशासक का कामकाज
जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू का कार्यकाल बुधवार 13 जनवरी रात 12 बजे समाप्त हो गया। अब डीएम चंद्रभूषण सिंह स्वयं जिला पंचायत के प्रशासन बन गए हैं। गुरुवार को डीएम ने यह जिम्मेदारी संभाल ली। अब निर्वाचित अध्यक्ष के मनोनीत होने तक पदेन जिलाधिकारी इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे, ताकि जिला पंचायत के वित्तीय और प्रमुख मामलों में कोई व्यवधान न होने पाए। वह प्रशासक के तौर पर शासन से तय दिशा निर्देश पर सभी विकास कार्य करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed