फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Panchayat assistants, upset over the delay in honorarium, submitted a memorandum.

Aligarh News: मानदेय में देरी से नाराज पंचायत सहायकों ने दिया ज्ञापन

Thu, 12 Mar 2026 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants, upset over the delay in honorarium, submitted a memorandum.
चंडौस ब्लॉक मे एडीओ पंचायत को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते पंचायत सहायक। संवाद   - फोटो : samvad
ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने समय पर मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को एडीओ पंचायत सतीश चौधरी को शिकायती पत्र सौंपा। सरकारी कार्य के लिए नया मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों का कहना है कि उन्हें कई-कई महीनों तक मानदेय नहीं मिलता और तीन से चार महीने बाद भुगतान किया जाता है। ऐसी स्थिति में परिवार चलाना मुश्किल हो जाता है। नियम के अनुसार पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत के खाते से प्रति माह छह हजार रुपये मानदेय दिया जाना है, जिसपर सचिव और ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर होते हैं, लेकिन भुगतान समय से नहीं हो रहा। चंडौस ब्लॉक की 62 ग्राम पंचायतों में 62 पंचायत सहायक कार्यरत हैं, जिनका काम पंचायत सचिवालय में बैठकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और लाभ दिलाना है। ज्ञापन देने वालों में अंजली शर्मा, सचिन शर्मा, सोनपाल सिंह, गरिमा, रवि नागर, विजय चौधरी, सीमा आदि शामिल रहे। एडीओ ने बताया कि ब्लॉक के सभी पंचायत सहायकों का फरवरी माह तक का मानदेय जारी किया जा चुका है। कुछ सहायकों ने सरकारी कार्य के लिए मोबाइल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed