फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Padma Ratna award Jillurrhman and Annuraj Aligarh

पद्मश्री जिल्लुर्रहमान एवं अन्नूराज को अलीगढ़ रत्न का खिताब

Thu, 04 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Padma Ratna award Jillurrhman and Annuraj Aligarh
पद्मश्री जिल्लुर्रहमान एवं अन्नूराज को अलीगढ़ रत्न का खिताब - फोटो : महीपाल ‌सिंह
पद्मश्री प्रो. हकीम जिल्लुर्रहमान एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता अन्नूराज सिंह समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले छह लोगों को अलीगढ़ रत्न से सम्मानित किया गया। बुधवार को मोहनलाल गौतम सोसाइटी द्वारा जीटी रोड स्थित रॉयल रेजीडेंसी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विजेताओं को अपर पुलिस महानिदेशक आलोक शर्मा ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित मोहन लाल गौतम के जन्म दिवस पर आयोजित किया जाता है। अलीगढ़ रत्न विजेताओं को 51-51 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समाजसेवा श्रेणी में प्रो. जिल्लुर्रहमान एवं मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गीता प्रधान चंद्रा को संयुक्त रूप से अलीगढ़ रत्न से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. इंदू सिंह तथा बहादुरी (खेल) के क्षेत्र में ओलंपियन अन्नूराज सिंह को अलीगढ़ रत्न से नवाजा गया। अन्नूराज की अनुपस्थिति में उनके पिता डॉ. एसपी सिंह ने सम्मान ग्रहण किया।
विज्ञापन

कृषि के क्षेत्र में बाबू सुरेश चंद्र एवं डॉ. सुधीर सारस्वत को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सरदार दलजीत सिंह, गौरव विशाल, विंग ऑफ डिजायर के समीर शेरवानी, जाकिर हुसैन फाउंडेशन की साजिदा नदीम, सुशील कुमार शर्मा, डॉ. राजीव कुमार वार्ष्णेय, जुबैद आलम, डॉ. रुबीना परवीन, सारिका शर्मा, नागेंद्र कुमार चौहान, तेजवीर सिंह एवं सुनील कुमार, कुमारी महिमा तिवारी आदि को उत्कृष्ट सेवा के लिए 5100-5100 रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक आलोक शर्मा ने कहा कि पूर्वजों ने शहादत देकर आजादी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सोचने का समय है कि वह क्या बनाना चाहे और हम क्या बन गए। देश को शिखर पर पहुंचाने के लिए आज फिर से अपने अंदर क्रांति लानी होगी। हमें अपनी बुराइयों से लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि आज अलीगढ़ जहां है, उससे और आगे होना चाहिए था।

अलीगढ़ आंख के उपचार, एएमयू एवं ताला के लिए जाना जाता था। आंख के उपचार के लिए दूसरे प्रदेश से लोग आते थे। आज अलीगढ़ का गांधी आई हास्पिटल कहा है। क्या गांधी आई हास्पिटल शंकर नेत्र चिकित्सालय से अच्छा नहीं हो सकता। इससे पूर्व लेजर शो के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी पंडित मोहन लाल गौतम के जीवन से परिचय कराया गया। कार्यक्रम का संचालन दूरदर्शन के पूर्व उद्घोषक शम्मी नारंग ने खूबसूरती से किया। अतिथियों का स्वागत राहुल गौतम एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सांसद शीला गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed