फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Paddy procurement will start in the district from October 1st

अलीगढ़ः जिले में एक अक्तूबर से आरंभ होगी धान खरीद

Sat, 25 Sep 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start in the district from October 1st
जिले में धान खरीद एक अक्तूबर से आरंभ होगी। शासन ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये तथा ए ग्रेड के धान का समर्थन मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खरीद के लिए जिले में 26 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिले को 9100 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। धान खरीद व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए डीएम ने शुक्रवार को अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि टोकन सिस्टम से धान खरीद सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित 72 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। केंद्रों पर बोरों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से शुरू हो रही धान खरीद के संबंध में एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर सोमवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य न होगी। उन्होंनेअपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2021-22 के लिए जनपद को 9100 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जनपद में 26 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। शासन द्वारा सामान्य प्रजाति के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति कुंतल एवं ए ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद में बासमती धान का उत्पादन अधिक होता है। इसके विपरीत सामान्य प्रजाति की पैदावार कहीं कम होती है। ऐसे में लक्ष्य को प्राप्त करना आसान नहीं है। फिर भी यदि सभी केंद्र प्रभारी कार्य योजना तैयार कर खरीद लक्ष्य पूर्ण करने की कोशिश करें। सभी मंडी सचिवों को निर्देशित किया कि वह समय से उपकरणों की जांच कराकर केंद्र प्रभारियों को उपलब्ध करा दें। लेबर चार्ज 20 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक न लिया जाए। उन्होंने बताया कि हरदुआगंज में गत वर्ष धान खरीद में आई समस्या को दृष्टिगत रखते हुए इस बार धान खरीद के लिए 2 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed