{"_id":"572f98364f1c1ba9485cd5cb","slug":"pacific-teens-pk-team-sought-suggestions-from-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत किशोर ‘पीके’ की टीम ने कांग्रेसियों से मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशांत किशोर ‘पीके’ की टीम ने कांग्रेसियों से मांगे सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में चल रही है। इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के नीतीश कुमार के चुनाव में जीत दिलाने वाले प्रशांत किशोर ‘पीके’ को सौंपी है। पीके की टीम दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां पहुंची, जिसने रविवार को जिला और महानगर कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके सुझाव भी मांगे।
बरौली विधान सभा की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। किसी तरह से पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह को खुद उठना पड़ा और मामला शांत कराया।
पीके की टीम के सदस्य प्रभु, खालिद और शाहनवाज ने जिला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक शुरू कर दी। जिसमें विधान सभा बार समस्याओं और जनता से जुड़ने के सुझाव मांगे। पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी जनता से तभी जुड़ेगी जब कई काम हो जाएंगे। जिसमें प्राथमिकता के आधार पर खैर-जट्टारी बाईपास बने। सभी विधानसभाओं में एक ही साथा चीनी मिल है, इससे किसानों को परेशानियां हो रही है। बंद पड़ी आनंद एग्रो मिल में किसानों का काफी पैसा फंसा हुआ है।
पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा ने कहा कि सभी दल ब्राह्मणों को टिकट दे रहे हैं, कांग्रेस को भी ब्राह्मण कार्ड खेलना चाहिए। कुछ लोगों ने भी अपनी दावेदारी की, टीम ने पीके का सेलफोन नंबर और ईमेल आईडी सभी कांग्रेसियों को बताते हुए सुझाव मांगे। इस दौरान प्रदेश की महिला अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, उपाध्यक्ष राजवीर प्रजापति, ठा. धीरेंद्र प्रताप सिंह, श्याम दिवाकर, पीतांबर सिंह सूर्यवंशी, एसएम. कयाम, नदीम गफूर, तरनुम नकवी, चौधरी सुरेंद्र सिंह, मलखान सिंह देशमुख, लोकेश चौधरी, अखिलेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, इंद्रदेव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
घर बैठे नहीं जीत सकते चुनाव
पीके की टीम ने रविवार दोपहर बाद महानगर कांग्रेस कमेटी के साथ मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में बैठक की, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक विवेक बंसल ने की। टीम ने यहां भी कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगते हुए उन्हें दिशा निर्देश दिए। टीम के सदस्यों ने कहा कि पार्टी को जीतने के लिए हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को जनता के बीच जाना होगा और उनकी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से मिलकर निराकरण कराना होगा। घर बैठे चुनाव नहीं जीत सकते हैं। हमें खुद आगे आना होगा तभी पार्टी आगे बढ़ेगी। इस दौरान बृजेश शर्मा, नौशाद कुरैशी, आनंद बघेल आदि मौजूद रहे।
आज होगी ब्लाक अध्यक्षों संग बैठक
पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे पीके की टीम 12 ब्लाक के अध्यक्षों और फ्रंटलों के साथ उनके कैंप कार्यालय किशोर नगर में बैठक करेगी।