{"_id":"60ac06038ebc3edea103c3ba","slug":"oxygen-supply-will-be-limited-to-industrial-units-city-office-news-ali2638478132","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक इकाइयों को सीमित मात्रा में होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक इकाइयों को सीमित मात्रा में होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए शासन एवं प्रशासन ने औद्योगिक इकाइयों को सीमित मात्रा में ऑक्सीजन आपूर्ति को हरी झंडी दे दी है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के माध्यम से उद्यमी ऑक्सीजन की आपूर्ति ले सकते हैं।
दूसरी लहर आने एवं स्वास्थ्य सेवाओं में ऑक्सीजन की मांग बढ़ने के बाद औद्योगिक इकाइयों को ऑक्सीजन की आपूर्ति रोक दी गई थी। अब संक्रमण का मामला कम होने के बाद शासन-प्रशासन द्वारा रोक हटा दी गई है। हालांकि अभी भी आवश्यकता के अनुसार करीब 30 प्रतिशत की आपूर्ति होनी है।
उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया कि इकाइयों को न्यूनतम आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन सिलिंडर रिफलिंग कराने के लिए आवेदन करना होगा। उद्यमिता विकास केंद्र से टोकन जारी किया जाएगा। टोकन के आधार पर ही ऑक्सीजन की रिफलिंग होगी।