फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Oxygen supply in CCU and ICU of JN Medical College comes to a standstill

जेएन मेडिकल कॉलेज के सीसीयू व आईसीयू में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप

Mon, 26 Apr 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Oxygen supply in CCU and ICU of JN Medical College comes to a standstill
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई। हृदय रोग विभाग के सीसीयू और आईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई, जिससे वहां पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में ऑक्सीजन पर निर्भर मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। बताया गया कि सीसीयू वार्ड में सोमवार सुबह से ही ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई थी लेकिन दोपहर तक ऑक्सीजन सिलिंडर मिलने की उम्मीद थी। दोपहर बाद पता चला कि पूरे जिले में ही गंभीर ऑक्सीजन संकट है। इस पर कॉलेज प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों को अलग-अलग ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है। मेडिकल कॉलेज में खुद के दो ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट हैं। इन ऑक्सीजन प्लांट के माध्यम से ट्रामा सेंटर, ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष, आइसोलेशन वार्ड, सीसीयू, आईसीयू आदि में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हृदय रोग विभाग के वार्ड में भर्ती मरीजों को सिलिंडर के जरिये ऑक्सीजन दी जाती है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के इसी हिस्से में ऑक्सीजन का संकट पैदा हो गया। यहां पर सिलिंडर से आपूर्ति की जाने वाली ऑक्सीजन खत्म हो गई। इसके बाद तुरंत मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने यहां पर ऑक्सीजन पर निर्भर मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया। साथ ही इस संबंध में जिला प्रशासन को भी सूचना दी।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी पहले ही मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट गहराने के संबंध में संकेत दे चुके थे। उन्होंने दो बार नोटिस जारी करके यह बात कही थी कि यहां पर कभी भी मेडिकल ऑक्सीजन का संकट गहरा सकता है। प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि अभी किसी प्रकार स्थिति को संभाला गया है लेकिन मेडिकल ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति बनी रहनी चाहिए। तभी यहां पर मरीजों का सही उपचार हो पाएगा।

ट्रॉमा सेंटर में 150 मरीज ऑक्सीजन वाले बेड पर
जेएन मेडिकल कॉलेज में इस समय ओपीडी सेवाएं बंद हैं। केवल आपात सेवाएं ही चल रही हैं । यहां पर ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन दो सौ मरीज आ रहे हैं। इनमें से 150 मरीज इस समय ऑक्सीजन वाले बेड पर हैं। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति प्लांट के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed