फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Oxygen crisis will end by setting up two plants

दो प्लांट लगने से खत्म होगा ऑक्सीजन संकट

Fri, 07 May 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Oxygen crisis will end by setting up two plants
कोरोना संक्रमण के बढ़ते ही मची ऑक्सीजन किल्लत को खत्म करने के लिए मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। सीएमओ बीपी कल्याणी ने बताया कि जिले के सरकारी कोविड अस्पतालों के लिए 570 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता वाले दो प्लांट की स्थापना की जाए, तभी इस संकट से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन

इस पर मंडलायुक्त ने तत्काल प्रभाव से प्लांट स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इन प्लांटों को राज्य आपदामोचक निधि से स्थापित किया जाएगा। मंडलायुक्त के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने जिले की स्थिति पर अधिकारियों से वार्ता की। कोविड मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में बेड बढ़ाने पर भी वार्ता की। साथ ही ऑक्सीजन की किल्लत से निपटने के इंतजामों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस वार्ता के आधार पर मंडलायुक्त ने जैम पोर्टल से 250 नग डी टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर की खरीद, 10 लीटर क्षमता वाले 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद के लिए बिड/ई-टेंडर जारी करने के निर्देश दिए। यह खरीद राज्य आपदा निधि से होगी। इसका प्रस्ताव आज शासन द्वारा निर्धारित समिति के समक्ष रखने के निर्देश प्रभारी डीएम अंकित खंडेलवाल को दिए। इस बैठक में एडी हेल्थ, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed