फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   over speed on highway, bus and car accident

हाईवे पर तेज रफ्तार मिनी बस ने रौंदी कार, छह जख्मी

Wed, 10 Jul 2019 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
over speed on highway, bus and car accident
क्षतिगस्त्र कार व मौके पर जमा भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद अलीगढ़-सासनी के मध्य महानगर बस सेवा के नाम पर दौड़ने वाली मिनी बस की रफ्तार धीमी नहीं हो रही। इसी लापरवाही के चलते मंगलवार दोपहर अनियंत्रित गति से दौड़ती बस ने सामने से आती कार को रौंद दिया। इस हादसे में कार सवार तीन लोग तो गंभीर रूप से जख्मी हो ही गए। साथ में बस में सवार तीन यात्री भी चोटिल हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक तो बस छोड़कर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने बस कब्जे में लेकर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार आगरा के जगदीशपुरा इलाके के चौखेनगर धर्मवीर सिंह अपने मित्र सीताराम दीक्षित व उनके बेटे अजय सिंह परिवार के सदस्य के लिए कार में सवार होकर कैंसर की दवा लेने खुर्जा जा रहे थे। इनकी कार को अजय चला रहा था। जैसे ही कार दोपहर एक बजे मडराक स्थित डायट के सामने पहुंची, तभी अलीगढ़ की ओर से सासनी जा रही तेज रफ्तार मिनी बस ने कार को रौंद दिया। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद बस चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग गए। इसके चलते रोड पर जाम लग गया। बस में भी चीख पुकार की स्थिति बन गई। बस 80 की स्पीड से थी।
विज्ञापन

एकाएक दुर्घटना के चलते वहां हालत भयावह हो गए और जाम लग गया। खबर पर मडराक पुलिस पहुंची और आनन-फानन घायलों को नर्सिंग होम भेजा गया। इंस्पेक्टर मडराक सुरेश चंद्र के अनुसार प्रकरण में बस कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इस रोड पर आए दिन मिनी बस हादसे का कारण बनती हैं। पिछले वर्ष एक दर्ज लोगों की मौत के बाद बसों को शहर से बाहर करने का निर्णय लिया गया था। बावजूद इसके इन बसों की रफ्तार धीमी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
क्वार्सी पर बस के नीचे आने से बाल-बाल बचे तीन बच्चे
अलीगढ़। महानगर के क्वार्सी चौराहे पर अतरौली से इगलास बारात लेकर जा रही बस के नीचे क्वार्सी चौराहे पर एक मोटरसाइकिल आ गई। इस दौरान बाइक पर सवार तीन बच्चे बस के पहिये के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान वहां हंगामा हो गया और सड़क पर गिरे तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया। इसी बीच खबर पर पुलिस भी आ गई और बस को चालक सहित थाने ले जाया गया। जहां बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। चंपा मार्केट कश्यप कालोनी निवासी बॉबी मंगलवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद अपने बेटे निखिल के साथ पड़ोसी बच्चे मयंक व पुष्पेंद्र को एसएस निकेतन स्कूल से लेकर घर जा रहा था। क्वार्सी चौराहे पर जाम लगने के कारण वाहन धीरे-धीरे चल रहे थे। अतरौली निवासी गुलजार खां की बस में बारात लेकर ड्राइवर छोटेलाल इगलास जा रहा था। क्वार्सी चौराहे पर जाम में छोटेलाल को बस के सामने से साइड में निकल रहा बॉबी दिखाई नहीं दिया। इस कारण टक्कर लगने से मोटरसाइकिल, तीनों बच्चे व बाबी नीचे गिर गए। बस का एक पहिया मोटरसाइकल पर चढ़ने वाला था। इतने में लोगों ने हल्ला मचाकर ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा। बस के नीचे आने वाले मोहित को राहगीरों ने पैर पकड़कर खींच लिया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। राहगीरों के शोरगुल पर पुलिस मौके पर आई और बस चालक को बस सहित क्वार्सी थाने ले गई। जहां शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

मडराक के निकट प्राइवेट बस व कार में हुई भिडंत।

मडराक के निकट प्राइवेट बस व कार में हुई भिडंत।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed