{"_id":"645d122ad9c5b0301f02b807","slug":"outgoing-chairman-of-harduaganj-tilak-raj-beaten-up-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हरदुआगंज के निवर्तमान चेयरमैन तिलकराज को पीटा, घर में घुसकर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हरदुआगंज के निवर्तमान चेयरमैन तिलकराज को पीटा, घर में घुसकर धमकाने का आरोप
Thu, 11 May 2023 09:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 11 May 2023 09:35 PM IST
सार
तिलकराज यादव का आरोप है कि उन्हें बचाने पहुंचे परिवार के लोगों को भी हमलावरों ने पीटा। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके ही परिवार वालों पर रुपये बांटने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार की दोपहर तक थाने में बिठाए रखा।
विज्ञापन
मारपीट के बाद तिलक राज यादव का कुर्ता फटा हुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ जनपद के हरदुआगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी और निवर्तमान चेयरमैन तिलकराज यादव को बुधवार की देर शाम कुछ लोगों ने मोहल्ला भीमनगर में घेर लिया। तिलकराज यादव का आरोप है कि बदसलूकी करते हुए उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तिलकराज यादव का आरोप है कि उन्हें बचाने पहुंचे परिवार के लोगों को भी हमलावरों ने पीटा। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके ही परिवार वालों पर रुपये बांटने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार की दोपहर तक थाने में बिठाए रखा। साथ ही अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने भी हमलावरों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात घंटे भर चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बृहस्पतिवार शाम तक किसी भी हमलावर को पकड़ नहीं सकी। तिलकराज यादव ने पुलिस पर चुनाव लड़ रहे एक पक्ष का सहयोग करने का आरोप लगाया है। कहा कि वह उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन