फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Outcry in Majupur following the deaths of two friends.

Aligarh News: मजूपुर में दो दोस्तों की मौत से मचा कोहराम

Sun, 21 Jun 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Outcry in Majupur following the deaths of two friends.
क्षेत्र के गांव मजूपुर में शनिवार को जेसीबी चालक को ईंट भट्ठे पर सांप ने डंस लिया और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनके घर के सामने रहने वाले युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों मृतक आपस में बचपन से गहरे मित्र बताए गए हैं। दो लोगों की एक ही दिन में मौत होेने से गांव में शोक व्याप्त है और पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों युवकों के दाह संस्कार में गांव और आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी राजेंद्र उर्फ कालू (40) एक ईंट भट्ठे पर जेसीबी चालक था। बृहस्पतिवार की शाम करीब 8:00 बजे उसको भट्ठे पर सर्प ने डंस लिया। साथी लोग उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान राजेंद्र ने शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्री व एक पुत्र को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं, राजेंद्र के घर के सामने रहने वाले बचपन के साथी नीतेश उर्फ अनीता गौतम (40) ने शनिवार सुबह 8:00 बजे घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि नीतेश कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। वह गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते थे। वे दो पुत्र व एक पुत्री को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। वह दो भाइयों में छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद फंदे से लटके नीतेश पर नजर पड़ी तो चीख पुकार मच गई। नीतेश को नीचे उतारकर निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गांव में जिसने भी दो मौतों के बारे में सुना वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। पुलिस को सूचना दिए बिना नीतेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मालन सिंह ने बताया कि थाने पर आत्महत्या की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed