फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Order for action against five accountants and revenue inspector

Aligarh News: पांच लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई का आदेश

Wed, 22 May 2024 03:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 22 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Order for action against five accountants and revenue inspector
करीब एक दशक से चल रहे जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले तत्कालीन लेखपालों व राजस्व निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डीएम ने एसडीएम अतरौली व गभाना को आदेश दिए हैं। इनमें एक गभाना में कार्यरत है, जबकि एक लेखपाल और राजस्व निरीक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन




अतरौली निवासी आनंद बिहारी गर्ग पुत्र बांके लाल गर्ग एक दशक से महाविद्या काॅलोनी मथुरा में रहते हैं। उनकी जमीन पुराना रामघाट रोड अतरौली के निकट है। आरोप है कि उनकी जमीन पर अतरौली के ही साहब सिंह लोधी निवासी मोहल्ला सरायवली ने अन्य लोगों की मदद से कब्जा कर लिया था। साहब सिंह लोधी ने नगर पालिका परिषद की कब्रिस्तान की जमीन पर भी कब्जा कर उस जमीन का बैनामा गांव गाजीपुर की तीन महिलाओं समेत अपनी पत्नी के नाम कर दिया।
विज्ञापन




आनंद बिहारी गर्ग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पालिका की ईओ वंदना शर्मा के आदेश पर निर्माण लिपिक राजकुमार वर्मा ने साहब सिंह आदि के खिलाफ धोखाधड़ी कर जमीन पर अवैाध कब्जा करने की रिपोर्ट एक माह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 मई 2024 को डीएम ने तत्कालीन लेखपाल प्रेमचंद व नरेंद्र होल्कर पर विधिक कार्रवाई और राजस्व निरीक्षक भंवर सिंह सहित सुरेश बाबू व सुनील कुमार पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सुनील कुमार वर्मा तहसील गभाना में कार्यरत हैं। लेखपाल भंवर सिंह 31 अक्तूबर 2022 में तथा सुरेश बाबू 31 मार्च 2018 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। एसडीएम अनिल कटियार ने बताया कि थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने व विभागीय कार्रवाई तहसीलदार द्वारा की जा रही है।





- जमीन पर अबैध कब्जा करने वालों को अतरौली तहसील प्रशासन की मदद नहीं मिलती तो यह लोग उनकी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं कर पाते। अब न्यायालय व जिला प्रशासन से पूरा न्याय मिलने की उम्मीद है।- आनंद बिहारी गर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed