फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Operations start, but trains stand for 23 hours, cancellation of two

परिचालन शुरू, लेकिन ट्रेनें 23 घंटे तक लेट, दो रद्द

Fri, 25 Aug 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 25 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
Operations start, but trains stand for 23 hours, cancellation of two
फाइल फोटो
दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर औरैया के पास बुधवार को हुए ट्रेन हादसे के बाद पटरी से उतरा ट्रेनों का परिचालन गुरुवार को भी पूरी तरह संभल नहीं सका। हालांकि सुबह से दोपहर तक अप और डाउन दोनों ओर ट्रैक पर परिचालन तो शुरू हो गया, लेकिन ट्रेनें 2 से 23 घंटे तक देरी से चलीं। देरी के चलते ही दो ट्रेनें नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेेस और महानंदा एक्सप्रेस को रद कर दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाले ट्रैक पर बुधवार की रात करीब 11.27 बजे ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया। पहली ट्रेन रीवा एक्सप्रेस रवाना हुई। इसके बाद फरक्का एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, मंडुवाडीह एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस, जोगबनी एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस रवाना हुईं।
विज्ञापन


दूसरी ओर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए ट्रैक गुरुवार सुबह 7.14 पर शुरू किया गया। पहली ट्रेन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गुजरी। इसके बाद चार राजधानी ट्रेनें, कैफियात एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस गुजरीं। ट्रेनें जबरदस्त देरी के साथ चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाहार एक्सप्रेस सबसे ज्यादा 23 घंटे लेट चल रही है। इसके अलावा दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी ट्रेन जो सुबह 8.10 बजे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आती है, वह गुरुवार दोपहर 1.50 बजे आई। देरी के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed