फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Opened the historysheet of 39 cow smugglers

39 गोकशों की हिस्ट्रीशीट खोली, 206 चिन्हित किए

Wed, 07 Jul 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Opened the historysheet of 39 cow smugglers
पुलिस ने गो तस्करों और गोकशी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा है। जनपद में 206 गोकशों को चिन्हित किया गया है। इसी क्रम में पिछले दो दिनों में गोकशी करने वाले 39 अपराधियों की हिस्ट्रीशीटर खोली गई है।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान यह देखा गया कि पिछले 10 वर्ष में गोकशी के अपराध में कौन-कौन से लोग लिप्त हैं। प्रत्येक थाना स्तर से विवरण जुटाया गया। इसमें ऐसे भी अपराधी हैं, जो बार-बार गिरफ्तार और जेल जाने के बाद भी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ-साथ गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर में भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अधीनस्थों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इनकी संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन 39 गोकशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उसमें सर्किल प्रथम में गोकशी करने वाले 12 अपराधी हैं। सर्किल द्वितीय में 4, सर्किल तीन में छह, सर्किल गभाना में 5, सर्किल अतरौली में 6 और सर्किल बरला में 6 गोकश हैं। इन पर निगरानी रखने के लिए थाना स्तर पर निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी गोकश गिरफ्तार होता है तो उससे पूछताछ की जाए। उसके अपराध में संलिप्त अन्य अपराधियों और संरक्षण देने वालों को भी गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed