फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Opened school in village after working in Malaysia

कृतार्थ की हत्या: मलेशिया में नौकरी करने के बाद गांव में खोला स्कूल, सियासी लोगों से थे रिश्ते

Fri, 27 Sep 2024 09:52 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 27 Sep 2024 09:52 PM IST
सार

रसगवां गांव निवासी दिनेश बघेल बीटेक किए हुए है। उसने पंजाब से बीटेक किया था। बीटेक करने के कुछ समय बाद तक वह गांव में रहा और किसी कारोबार को शुरू करने के लिए प्लानिंग करने लगा। लेकिन इसी बीच वह मलेशिया चला गया। वहां भी उसने कई साल नौकरी की।

विज्ञापन
Opened school in village after working in Malaysia
डीएल पब्लिक स्कूल - फोटो : संवाद

विस्तार

कृतार्थ की हत्या में जेल गया डीएल पब्लिक स्कूल का प्रबंधक दिनेश बघेल मलेशिया से नौकरी करके अपने गांव वापस लौटा था। उसने वहां से आने के बाद ही रसगवां गांव में स्कूल खोल लिया था। इस स्कूल के लिए उसने आसपास के गांवों में महीनों संपर्क किया था।

विज्ञापन


रसगवां गांव निवासी दिनेश बघेल बीटेक किए हुए है। उसने पंजाब से बीटेक किया था। बीटेक करने के कुछ समय बाद तक वह गांव में रहा और किसी कारोबार को शुरू करने के लिए प्लानिंग करने लगा। लेकिन इसी बीच वह मलेशिया चला गया। वहां भी उसने कई साल नौकरी की। बताया जाता है कि किसी के साथ मिलकर मलेशिया में कारोबार भी किया था लेकिन बाद में गांव लौट आया और स्कूल खोल लिया।
विज्ञापन


सियासी लोगों से भी बना लिए थे गहरे रिश्ते
दिनेश ने सियासी लोगों से भी अपने गहरे रिश्ते बना लिए थे। उसके स्कूलों के कार्यक्रम में सियासी गलियारों में अपना बड़ा नाम रखने वाले लोग भी पहुंचते थे। चाहें स्कूल का फाउंडेशन दिवस का कार्यक्रम हो या फिर कोई दूसरा आयोजन। कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि दिनेश अपनी गाड़ी पर सियासी पार्टियों का झंडा लगाकर चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed