फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Only there is no water to give lecture

सिर्फ लेक्चर देने से नहीं बचेगा पानी

Sat, 23 Apr 2016 01:43 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 23 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Only there is no water to give lecture
एएमयू पालीटेक्निक में दी विंग्स ऑफ डिजायर के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में मौजूद शिक्षक एवं छात्र। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
एएमयू के जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. इजहार हक फारूकी ने कहा कि हमलोग 50 लाख रुपये का मकान बना लेते हैं लेकिन 10 हजार रुपये खर्च कर रेन वाटर हार्वेस्टिंग का इंतजाम नहीं करते।
विज्ञापन


सिर्फ लेक्चर देने से पानी की बचत नहीं होगी, उसके लिए कुछ करना होगा। प्रो. फारूकी पृथ्वी दिवस पर एएमयू पालीटेक्निक में छात्रों की गैर सरकारी संस्था दी विंग्स ऑफ डिजायर द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम एवं हरियाली के लिए हम सबको मिलजुल कर काम करना होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम को प्रो. सैयद इकबाल अली, प्रो. अब्दुल मुनीर, प्रो. अफीफउल्ला खान, सुल्तान अहमद खान आदि ने संबोधित किया। पूर्व विधायक विवेक बंसल, समीर शेरवानी, स्वाती, अजीम खान, तौफीक, आमिर, फरहान, माधुरी, साकेत, तालिब, अब्दुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूगर्भ विज्ञान विभाग में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ
एएमयू के भूगर्भ विज्ञान विभाग में पौधरोपण कर विज्ञान संकाय के डीन प्रो. अब्दुल मुनीर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. लियाकत अली खां राव ने ट्रीज फॉर दी अर्थ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वन पृथ्वी के 30 प्रतिशत हिस्से को कवर करते हैं। अगले सौ वर्षों में वर्षा वन समाप्त हो जाएंगे और आंकड़ों के मुताबिक हरेक सेकेंड में डेढ़ एकड़ जंगल काटे जा रहे हैं। प्रो. अबु तालिब, प्रो. एएचएम हसनात आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed