{"_id":"6962b88c0a5f29723e034782","slug":"only-son-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-aligarh-news-c-298-1-gri1001-100295-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोडवेज बस की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोडवेज बस की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत
विज्ञापन
मथुरा-अलीगढ़ रोड पर शनिवार को रोडवेज बस ने एक स्कूटी सवार युवक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीन कुमार (19) पुत्र मनीष कुमार उर्फ शिवराज निवासी मोनिया गांव से अपनी ई-स्कूटी पर इगलास किसी कार्य से जा रहा था। रास्ते में आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित नयाबास के पास मथुरा की ओर से आ रही बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी दूर जाकर गिर व प्रवीन बस के नीचे आ गया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग गया। जानकारी होने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। बस की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
तीन बहनों में अकेला भाई प्रवीण
युवक ने बीते साल स्नातक की परीक्षा पास की है। वर्तमान वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। परिवार के सदस्यों ने बताया है कि अग्निवीर की भर्ती के लिए फिजिकल की परीक्षा देने वाला था। पिता मनीष कुमार आर्मी में सेवारत हैं, उनकी तैनाती लेह-लद्दाख में है। इकलौते भाई की मौत पर तीनों बहनों का रोर-रोकर बुरा हाल है। मां गुड्डी देवी दहाड़े मारकर रो रही हैं।