फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Only overnight oxygen stock in JN Medical College

जेएन मेडिकल कॉलेज में सिर्फ रातभर का ऑक्सीजन स्टॉक

Sat, 01 May 2021 01:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Only overnight oxygen stock in JN Medical College
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में केवल शुक्रवार तक का ऑक्सीजन स्टॉक बचा है। अगर जल्द लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति न हुई तो शनिवार को जबरदस्त संकट हो सकता है। कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के वार्ड में सिलिंडर से आपूर्ति की जाने वाली ऑक्सीजन का अभी भी संकट है। 200 से अधिक मरीज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर और आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में अपने स्वयं के दो ऑक्सीजन उत्पादन के प्लांट हैं। लेकिन उनके लिए लिक्विड ऑक्सीजन चाहिए होती है। उस लिक्विड ऑक्सीजन को गैस में बदलकर वार्ड में भर्ती मरीजों के बेड पर ऑक्सीजन पोर्ट के माध्यम से उन्हें आपूर्ति की जाती है। अब लिक्विड ऑक्सीजन का स्टॉक भी कम पड़ने लगा है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि ऑक्सीजन की समस्या पूरे देश में है। उन्होंने अपने यहां उपलब्ध लिक्विड ऑक्सीजन के संबंध में जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed