फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Only environment can be saved by the light of knowledge

ज्ञान के प्रकाश से ही बच सकेगा पर्यावरण

Sat, 26 Oct 2019 01:19 AM IST
राजेश सिंह ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 26 Oct 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Only environment can be saved by the light of knowledge
दीपोत्सव का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान व दायित्व संगठन ने शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। मंडलायुक्त अजयदीप सिंह व अपर आयुक्त प्रशासन शमीम अहमद ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां मंडलायुक्त ने अलीगढ़ वासियों को दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि ज्ञान के प्रकाश से ही पर्यावरण बचाया जा सकेगा। सभी जागरूक होंगे तो दीपावली पर आतिशबाजी ही नहीं करेंगे। उन्होंने लोगों से प्रतीकात्मक आतिशबाजी करने की अपील की। 
विज्ञापन



यहां संगठन के पदाधिकारियों ने जिले वासियों से आह्वान किया कि एक मां ही संतान की सबसे पहली गुरू होती है। इसलिए मां के कहने पर ही बच्चे जागरूक हो सकेंगे। जब मां घर में ईको फ्रैंडली दीपावली मनाने के लिए प्रयासरत रहेंगी तो पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकेगा। मंडलायुक्त ने यहां धनवन्तरी वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग पार्क व पोर्टिकों का लोकार्पण कर सभी के परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। पूरे कमिश्नरी परिसर को सात हजार दीपों से रोशन किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद  यूपीएस रजानगर के  विद्यार्थियों ने शिक्षिका ललिता वर्मा के निर्देशन में योगा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। दायित्व संस्था की सचिव आरजे कल्पना सिंह ने बताया कि शनिवार को सभी पदाधिकारी कमिश्नरी से दीपक उठाकर साफ सफाई भी करेंगे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में आरती मित्तल, कल्पलता चंद्रहास, निक्की अग्रवाल, डॉ. अंतरा गुप्ता, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने प्रतिभागिता की। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष यशवर्धन राना, शुभम शर्मा, नवरत्न सिंह, अरुण तिवारी, तल्हा शेरवानी, मोहन सिंह, गिरीश ठाकुर, शैली शर्मा, सारिमा, ईशा, ओमवीर, साधना सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed