{"_id":"69e697d63318cad8d80e2513","slug":"only-disciplined-players-enhance-the-prestige-of-the-country-govind-aligarh-news-c-2-gur1004-956680-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासित खिलाड़ी ही बढ़ाते हैं देश का मान : गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासित खिलाड़ी ही बढ़ाते हैं देश का मान : गोविंद
Tue, 21 Apr 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में खिलाड़ी संवाद कार्यक्रम में मौजूद अतिथि : स्रोत - स्वयं
- फोटो : Self
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में खिलाड़ी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि एक अनुशासित खिलाड़ी ही अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का मान बढ़ाता है।
जब खिलाड़ी जीतता है, तो तिरंगा उसके हाथ में होता है। विशिष्ट अतिथि डॉ.शीतल नंदन ने महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज बेटियां हर खेल में देश का परचम लहरा रही हैं, वे खुद को कभी किसी से कम न समझें।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर संघचालक अजय सराफ, उद्यमी सुमित गोयल और डॉ. शीतल नंदन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन डॉ. सुनील चौहान ने किया और विषय प्रस्तावना मनोज शर्मा द्वारा रखी गई। इस अवसर पर विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख धीरज सिंह, महानगर कार्यवाह रतन कुमार, हरेंद्र गौड़ और अतुल अरोरा आदि मौजूद रहे।