फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Only 8 employees engaged in repairing lights in 90 wards

अलीगढ़: 90 वार्डों में लाइट मरम्मत को लगाए मात्र 8 कर्मचारी, पार्षदों ने दिखाया गुस्सा, ईईएसएल पर जड़ा ताला

Mon, 25 Sep 2023 01:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 01:10 AM IST
सार

लाइट मरम्मत का जिम्मा संभाल रही कंपनी ने सभी 90 वार्डों में मात्र 8 कर्मचारी मरम्मत के लिए लगा रखे हैं। इससे गुस्से में आए भाजपा पार्षदों ने रविवार को ईईएसएल कार्यालय पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन
Only 8 employees engaged in repairing lights in 90 wards
ईईएसएल कंपनी कार्यालय में ताला लगाते पार्षद - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम क्षेत्र के सभी 90 वार्डों की पथ प्रकाश व्यवस्था से पार्षद बेहद गुस्से में हैं। रात के समय वार्ड या तो अंधेरे में रहते हैं या फिर लाइटें लुकाछिपी करती रहती हैं। मरम्मत का जिम्मा संभाल रही कंपनी ने सभी 90 वार्डों में मात्र 8 कर्मचारी मरम्मत के लिए लगा रखे हैं। इससे गुस्से में आए भाजपा पार्षदों ने रविवार को ईईएसएल कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इस दौरान कई घंटे तक हंगामा किया। बाद में मेयर प्रशांत सिंघल के हस्तक्षेप पर ताला खोलकर पार्षद वहां से हटे।

विज्ञापन


नगर निगम ने ईईएसएल को शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने और उन्हें मरम्मत का जिम्मा दे रखा है। जिसका कार्यालय जीटी रोड कपिल विहार में है। चूंकि यह ठेका शासन स्तर से दिया गया है। मगर पिछले कुछ समय से कंपनी व नगर निगम के बीच भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है। नगर निगम के अनुसार भुगतान के बाद भी काम नहीं हो रहा। वहीं कंपनी के अनुसार पूरा भुगतान नहीं हुआ। इधर, अब नगर निगम का समीक्षा क्षेत्र बढ़ गया है। बावजूद इसके मात्र आठ कर्मचारियों की चार टीमें स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए लगी हुई हैं। ऐसे में पूरे शहर में लाइटों की मरम्मत संभव नहीं। इसी वजह से शहर के वार्ड या तो अंधेरे में डूबे रहते हैं या फिर रात को स्ट्रीट लाइट लुकाछिपती करती हैं। 
विज्ञापन


इस समस्या से आजिज भाजपा के दर्जन भर पार्षद रविवार को कंपनी के कार्यालय पहुंच गए और यह कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि नगर निगम व ईईएसएल कंपनी आपसी लड़ाई में जनता परेशान हो रही है। न तो नए वार्डों में एक भी स्ट्रीट लाइट लगी है। जिन पुराने इलाकों में लाइटें खराब हैं और उनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। जब भी पूछो तो कंपनी का कहना होता है कि चार करोड़ से अधिक का भुगतान नगर निगम ने नहीं किया, जबकि नगर निगम का कहना है कि भुगतान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पार्षदों ने कंपनी कार्यालय पर ताला डाल दिया। बात नगर निगम के अभियंता मनोज प्रभात व अपर नगर आयुक्त तक पहुंची। उनसे वार्ता के बाद मेयर प्रशांत सिंघल ने पार्षदों से वार्ता की और उन्हें समझाया कि आप परेशान न हों, जल्द समस्या का समाधान होगा। तक पार्षद ताला खोलकर वहां से हटे। इस दौरान करन माहौर, सूरज माहौर, विनोद माहौर, संजय पंडित, रामकुमार, योगेंद्र पाल सिंह, योगेश जौहरी, देवेंद्र सैनी आदि पार्षद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed