{"_id":"65d8f11e2adda1be810cc046","slug":"one-year-and-six-months-imprisonment-to-the-person-found-guilty-of-firing-on-police-aligarh-news-c-56-1-sali1016-111484-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुलिस पर फायरिंग के दोषी को एक साल छह माह की कैद, अर्थदंड भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुलिस पर फायरिंग के दोषी को एक साल छह माह की कैद, अर्थदंड भी लगाया
Sat, 24 Feb 2024 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:55 AM IST
सार
लिस पर फायरिंग के मामले के एक आरोपी दोषी करार देते हुए एक साल छह माह कैद की सजा सुनाई है। थाना सासनी में राहुल पुत्र अशोक निवासी बिजहारी थाना सासनी के खिलाफ पंजीकृत पुलिस पर फायरिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
अदालत का फैसला
विस्तार
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो त्रिलोकपाल सिंह के न्यायालय ने पुलिस पर फायरिंग के मामले के एक आरोपी दोषी करार देते हुए एक साल छह माह कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले एडीजीसी शिवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि थाना सासनी में राहुल पुत्र अशोक निवासी बिजहारी थाना सासनी के खिलाफ पंजीकृत पुलिस पर फायरिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विवेचक ने विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो त्रिलोकपाल सिंह के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने आरोपी राहुल को दोषी करार देते हुए धारा 307 आईपीसी के तहत एक वर्ष छह माह के कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन