फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One Sample found Corona positive in test in Aligarh medical College

मेडिकल कालेज में जांच को आया एक केस कोरोना संक्रमित

Sat, 14 Mar 2020 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अलीगढ़ ब्यूरो
अलीगढ़ ब्यूरो Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
One Sample found Corona positive in test in Aligarh medical College
कोरोना वायरस

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आसपास के जिलों से जांच के लिए आए 12 सैंपल में से एक सैंपल पॉजिटिव (कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह) निकला। यह सैंपल आगरा से आया था। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पॉजिटिव मिले इस सैंपल को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज भेजा है ताकि सैंपल की और गहनता से जांच की जा सके।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण की जांच के लिए एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज को भी अधिकृत किया गया है। यहां पर आगरा, इटावा, अलीगढ़, मथुरा, एटा सहित आसपास के अन्य जिलों के कोरोना के संदिग्ध केसों की जांच की व्यवस्था है। बृहस्पतिवार को यहां पर मथुरा, आगरा आदि अन्य जिलों से 12 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। आगरा से आए एक नमूने में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई है। प्रिंसिपल प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि अधिक पुष्टि के लिए नमूने को लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रेजीडेंट डॉक्टरों, स्टॉफ को दी गई ट्रेनिंग

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स और स्टॉफ को उपचार और बचाव आदि की जानकारी दी गई। इस संबंध में कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बताया गया कि किस प्रकार कोरोना वायरस से ग्रस्त व्यक्ति का उपचार करते हुए सावधानी बरतनी है। किस प्रकार उपचार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed