फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One person riding scooter died and another injured in road accident in Aligarh

Aligarh Road Accident: केंटर ओवरटेक करते समय हादसे का शिकार हुए स्कूटी सवार, बहनोई की मौत; साला गंभीर

Sat, 09 May 2026 08:28 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 09 May 2026 08:28 PM IST
सार

सनी की शादी 12 नवंबर 2025 को भमोला गली नंबर 7 निवासी विशंभर दयाल की बेटी ज्योति से हुई थी। घर में अभी शादी की खुशियां पूरी तरह थमी भी नहीं थीं कि इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया।

विज्ञापन
One person riding scooter died and another injured in road accident in Aligarh
मृतक सनी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तस्वीर महल इलाके में 9 मई की देर रात कैंटर को ओवरटेक करने के प्रयास में एक स्कूटी अनियंत्रित होकर स्मृति गेट से टकराई गई। हादसे में स्कूटी सवार जीजा सनी (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साला राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भमोला निवासी संजय के पुत्र सनी (30) शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे अपने साले राहुल के साथ घर लौट रहा था। सनी पेशे से पेंटर था। राहुल दुबे के पड़ाव पर मोमोज की दुकान लगाता है। दोनों स्कूटी से तस्वीर महल के पास पहुंचे ही थे कि स्कूटी अनियंत्रित होकर स्मृति गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


 प्रत्यक्षदर्शी वार्ड संख्या 46 के पार्षद इमरान अहमद ने बताया कि वह देर रात सराय रहमान से लौट रहे थे, तभी उन्होंने धुलाई सेंटर के पास स्मृति गेट से स्कूटी को टकराते देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भमोला निवासी विशंभरदयाल (राहुल के पिता) ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में मातम
सनी की शादी 12 नवंबर 2025 को भमोला गली नंबर 7 निवासी विशंभर दयाल की बेटी ज्योति से हुई थी। घर में अभी शादी की खुशियां पूरी तरह थमी भी नहीं थीं कि इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। दूसरा घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed