{"_id":"64c804099b1ff125690c0535","slug":"one-more-arrest-in-amu-thrashing-case-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: एएमयू में पिटाई मामले को लेकर एक और गिरफ्तारी, अब तक पांच हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: एएमयू में पिटाई मामले को लेकर एक और गिरफ्तारी, अब तक पांच हुए गिरफ्तार
Tue, 01 Aug 2023 12:27 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:27 AM IST
सार
वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर घटना ने तूल पकड़ा। मामले में उजागर हुआ कि महेशपुर के ढाबा संचालक आकाश को जमालपुर का फरहान नाम का युवक अपने साथियों संग अगवा कर ले गया और सुलेमान हॉल में उसे ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। मामले में वीडियो सामने आने के बाद फरहान सहित चार लोग अब तक जेल भेजे गए।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में पीटता हुआ युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुलेमान हॉल में ढाबा संचालक की पिटाई मामले में पुलिस ने एक और आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। इस तरह इस मामले में अब तक पांच गिरफ्तारी हो गईं। पूरे मामले में तथ्यों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी देखने को प्रयासरत है।
विज्ञापन
ये घटनाक्रम जून का है मगर इसका वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर घटना ने तूल पकड़ा। मामले में उजागर हुआ कि महेशपुर के ढाबा संचालक आकाश को जमालपुर का फरहान नाम का युवक अपने साथियों संग अगवा कर ले गया और सुलेमान हॉल में उसे ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। मामले में वीडियो सामने आने के बाद फरहान सहित चार लोग अब तक जेल भेजे गए।
विज्ञापन
मामले में प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही को जिम्मेदार इंस्पेक्टर क्वार्सी को निलंबित भी किया गया है। इस मामले में अब एक और आरोपी फैजान इलाहाबादी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश जारी है। साथ में सीसीटीवी आदि भी देखने का प्रयास जारी है। सीओ ने फैजान की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन