{"_id":"67feb2a045f830b3b103d788","slug":"one-killed-seven-injured-in-stone-pelting-aligarh-news-c-2-1-ali1010-654761-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भूसा रखने के विवाद में पथराव से एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भूसा रखने के विवाद में पथराव से एक की मौत, सात घायल
Wed, 16 Apr 2025 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
टप्पल थाने के गांव पीपली में सोमवार की रात दस बजे खाली पड़ी जगह पर भूसा उतारने के दौरान एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि हाथापाई करते हुए एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। सात लोग घायल हुए हैं। मामले में पांच नामजद सहित दो-तीन अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई, जिनमें तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
गांव पीपली निवासी प्रमित पुत्र इंद्रराज के अनुसार सोमवार की रात अपने खेत से ट्रैक्टर ट्राली में भूसा लेकर आए थे। घर के सामने खाली जगह पर वह भूसा उतारने लगे। इस पर पड़ोसी लोकेंद्र उर्फ लौकी पुत्र सतवीर आया और गाली देते हुए भूसा उतारने के लिए मना करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो लोकेंद्र ने अपने भाई दीपक व सोनू सहित चाचा रंजीत और सुरेंद्र को बुला लिया। इस बीच उनके परिवार के लोग भी आ गए।
प्रमित के अनुसार आरोपियों ने उनके सहित परिवार के लोगों को पीटने के साथ पथराव शुरू कर दिया। इस पर वह लोग जान बचाकर भागे। भाग रहे उनके चाचा वीरेंद्र (52) बदले के एक पत्थर लगा, जिससे वह गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रमित के अनुसार ईंट-पत्थर लगने से उनके सहित परिवार के अमित, प्रवीण, अर्जुन, मुकुल, गिरधर और कुसुम के भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
मामले में लोकेंद्र उर्फ लौकी, दीपक, प्रशांत उर्फ सोनू, रंजीत और सुरेंद्र के अलावा दो-तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें से प्रशांत उर्फ सोनू, लोकेंद्र और रंजीत को टप्पल पुलिस ने पीपली गांव के भुमियां मंदिर के पास से पकड़ लिया है।
पुलिस मान रही हृदयगति रुकने से निधन :
टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार के अनुसार दोनों पक्ष पारिवारिक हैं। मृत वीरेंद्र के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पूर्व में उनके दिल के ऑपरेशन हुए थे और स्टंट और वाल्व डाले गए थे। पथरव के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हुआ है। मृतक के भतीजे प्रमित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है।