फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One died three seriously in Gas cylinder blast in welding shop at Aligarh

अलीगढ़ : छल्ला फैक्ट्री में तेज धमाके संग फटे दो सिलिंडर, दो की मौत

Thu, 10 Jan 2019 04:00 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 10 Jan 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
One died three seriously in Gas cylinder blast in welding shop at Aligarh
victims in hospital

अलीगढ़ महानगर के देहली गेट क्षेत्र में शाहजमाल, एडीए की आवासीय कालोनी स्थित छोटे क्वार्टर में संचालित लोहे के छल्ले बनाने की फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर बैल्डिंग सिलिंडर और घरेलू गैस सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो कारीगरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान फैक्ट्री में आग भी लग गई। फैक्ट्री घनी आबादी के बीच एक तीन मंजिला मकान में संचालित थी। एकाएक दो-दो सिलिंडर फटने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। दमकल कर्मियों और आस-पड़़ोस के लोगों की मदद से घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हादसे की सूचना पाकर घायलों और मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। इधर, हादसे के बाद से फैक्ट्री मालिक फरार हो गया। हालांकि उसके विषय में सदमे के चलते किसी अस्पताल में भर्ती होने की खबर है, मगर पुलिस स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो रही।

विज्ञापन


देहली गेट की एडीए कालोनी स्थित छोटे क्वार्टर निवासी निसार (45) पुत्र इब्राहिम अपने तीन मंजिला नवनिर्मित मकान में लोहे के छल्ले बनाने की फैक्ट्री चलाता है। दो माह पहले ही मकान बनकर तैयार हुआ था। मकान के धरातल पर फैक्ट्री संचालित है। गुरुवार को दिन में लगभग 2 बजे छल्लों पर बैल्डिंग करने में इस्तेमाल होने वाला गैस सिलिंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। इसके साथ ही उसके बराबर में रखा घरेलू गैस सिलेंडर भी फट गया और फैक्ट्री में आग लग गई। घटना के वक्त फैक्ट्री में अलतम (7) पुत्र रफीक और उसका भाई शाहबाज (15) निवासी शाहजमाल, सहित बंटी पुत्र नत्थू निवासी निवरी मोड़, राशिद (14) पुत्र बदरुद्दीन निवरी मोड़, सैफी (20) पुत्र शाकिर निवासी मामूद नगर, शाहजमाल काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


दोपहर करीब 2 बजे तेज धमाकों के साथ सिलिंडर फटने के कारण राशिद और सैफी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अलतम, शाहबाज और बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मरने वालों के शरीर के कुछ हिस्से अलग होकर हवा में उछल गए। इधर, धमाकों की आवाज सुनकर फैक्ट्री मालिक के परिवार सहित पड़ोस के लोग हिल गए। लोग घरों से बाहर निकलकर आए तो घायलों की चीख-पुखार सुन फैक्ट्री के अंदर उन्हें बचाने को भागे। इधर, सूचना पर थाना देहली गेट पुलिस भी पहुंच गई। दमकल की गाड़ियों सहित मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, सीओ प्रथम विशाल पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट, एफएसओ संजय जायसवाल, फोरेंसिक साइंस की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही फैक्ट्री में लगी आग को काबू किया। इसके बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी के अनुसार मौके से घरेलू गैस सिलिंडर व गैस बैल्डिंग सिलिंडर के फटे हुए टुकड़े मिले हैं। इससे स्पष्ट हुआ है कि वहां दोनों सिलेंडर फटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
देहली गेट इलाके में हुई इस घटना में दो मौत हुई हैं। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। उनके इलाज आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। बाकी इस एक्सीडेंट के कारणों आदि को लेकर पुलिस व फायर सर्विस की टीम जांच में जुटी है। जांच के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।- आकाश कुलहरि, एसएसपी

धमाकों से फटीं मकान की दीवारें, पड़ोस की भी मकान फटा
फैक्ट्री में तेज धमाकों के साथ सिलिंडर फटने से नवनिर्मित मकान की दीवारें दरक गईं। साथ ही पड़ोस के कई मकानों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि गनीमत रही कि मकान गिरा नहीं। पड़ोसियों के अनुसार धमाके इतने तेज थे कि अगर कोई पुराना मकान होता तो भरभराकर गिर पड़ता। 

मकान में चला रहा था फर्नीचर और टाइल लगाने का काम
निसार ने दो माह पहले ही तीन मंजिला मकान बनवाकर उसके पहले तल पर छल्ले बनाने की फैक्ट्री खोली थी। मकान के दूसरे तल पर बने कमरों में परिवार के साथ रहने की तैयारी कर रहा था। इसी के चलते दूसरे तल के कमरों में टाइल्स और फर्नीचर लगाने का काम चल रहा था। फर्नीचर और टाइल्स लगाने वाले कारीगर वहां काम कर रहे थे। उनके साथ निसार के बच्चे भी मौजूद थे। धमाके की आवाज से कारीगर और बच्चे जमीन पर गिर पड़े। हालांकि उनमें से किसी को चोट नहीं पहुंची है। मगर, बच्चे और कारीगर बुरी तरह सहम गए। चीख-पुकार मचने लगी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बच्चों और कारीगरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed