{"_id":"5e9995968ebc3e76943d73f5","slug":"one-corona-virus-positive-case-from-bulandshahr-found-in-jn-medical-college189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएन मेडिकल कॉलेज में बुलंदशहर का एक और केस कोरोना पॉजिटिव आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएन मेडिकल कॉलेज में बुलंदशहर का एक और केस कोरोना पॉजिटिव आया
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में पड़ोसी जिले बुलंदशहर के कस्बा शिकारपुर से कोरोना वायरस संक्रमण का एक पॉजिटिव केस सामने आया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण के 150 संदिग्ध सैंपलों की जांच हुई, जिसमें सिर्फ एक केस शिकारपुर का पॉजिटिव आया। अब तक 2381 सैंपल की जांच हो चुकी है जिसमें 81 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। अलीगढ़ का कोई भी केस पॉजिटिव नहीं है।
एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि अब तक जो भी केस पॉजिटिव मिले, उनमें सबसे अधिक नोएडा के 57, रामपुर के सात, हाथरस के चार, मथुरा के चार, कासगंज के तीन, बुलंदशहर के तीन, आगरा का एक, बदायूं का एक, मुरादाबाद का एक केस है।
प्रोफेसर किदवई कहते हैं कि पहले जिस तरह पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, पिछले 3 दिनों में उस में भारी गिरावट आई है। 3 दिनों में सिर्फ एक केस पॉजिटिव आया जबकि 400 से ज्यादा सैंपल की जांच की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से कोरोना वायरस संक्रमण संदिग्ध मामलों के सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। यहां पर अलग से कोरोना ओपीडी संचालित की जा रही है। साथ ही आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन