फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   one Bangladeshi Rohingya arrested for living in India without legal documents

अलीगढ़: बिना पासपोर्ट रह रहे महिला सहित दो रोहिंग्या गिरफ्तार, बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप से आए भारत, भेजा जेल

Mon, 19 Jul 2021 03:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 19 Jul 2021 03:24 PM IST
सार

पूछताछ में यह भी बताया कि वह मूल रूप से म्यामांर का रोहिंग्या है। उसका परिवार काफी पहले बांग्लादेश कोक्स बाजार के रिफ्यूजी कैंप में रहता है। घर में मां, एक भाई, दो बहन आदि वहीं रहते हैं।

विज्ञापन
one Bangladeshi Rohingya arrested for living in India without legal documents
पकड़ा गया रोहिंग्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में बिना पासपोर्ट-वीजा और वर्क परमिट यहां रह रहे रोहिंग्या मुस्लिमों के सत्यापन के क्रम में महिला सहित दो रोहिंग्या बिना पासपोर्ट-वीजा के रहते पकड़े गए हैं। दोनों बंगलादेश के रास्ते भारत आकर यहां रहने लगे, जिन्हें पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


इनमें से एक के पास यूएनएससीआर का संदिग्ध प्रपत्र मिला है, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। साथ में उनसे जुड़े अन्य लोगों को लेकर पुलिस स्तर से जांच जारी है। ये दोनों यहां मीट फैक्टरी में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


संदिग्ध प्रपत्र के सहारे दस साल से रह रहा था अलीगढ़
पहली गिरफ्तारी कोतवाली पुलिस ने कोतवाली इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन व भुजपुरा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार की जांच पड़ताल में हुई है। पुलिस जांच के दौरान मकदूम नगर नुक्कड़ वाली गली निवासी अकील के मकान से लतिफुर्ररहमान पुत्र मुखतार अहमद निवासी गांव खंजरपाड़ा थाना ठिगनाप जिला कोक्स बाजार बंगलादेश को पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह यहां बिना पासपोर्ट अवैध तरीके से रह रहा था। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि वह 2001 में भारत आया था। एजेंट के जरिये उसे बंगलादेश से भारत लाया गया। हावड़ा से ट्रेन से वह अलीगढ़ आया, यहां उसे कमेला में काम मिल गया। कुछ समय पहले वह पंजाब की मीट फैक्टरी में नौकरी करने चला गया था। मगर उसके कई परिचित अलीगढ़ में ही रह रहे हैं। इसलिए वह ईद मनाने उन्हीं के पास आया था। 

पूछताछ में यह भी बताया कि वह मूल रूप से म्यामांर का रोहिंग्या है। उसका परिवार काफी पहले बांग्लादेश कोक्स बाजार के रिफ्यूजी कैंप में रहता है। घर में मां, एक भाई, दो बहन आदि वहीं रहते हैं। उसके पास से मोबाइल के अलावा यूएनएचसीआर की फोटो स्टेट प्रति पर रिफरेंस कागज मिला है, जिस पर एचसीआर/पीएल/305/एससी 02538 अंकित है। उस पर आरोपी का फोटो भी लगा है, वह देखने में संदिग्ध लग रहा है। जिसकी जांच कराई जा रही है। उसे विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

रोरावर पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
रोरावर इंस्पेक्टर सुनील श्रीवास्तव की टीम ने दूसरी महिला की गिरफ्तारी क्षेत्र के चमरौला शाहपुर के मुकेश के घर से की है। महिला असरूल निशा पत्नी अक्कास निवासी समोथीपाड़ा जनपद कोक्सबाजार बंगलादेश अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ यहां किराये पर रहती थी और मीट फैक्टरी में मजदूरी करती थी। महिला ने स्वीकारा कि वह एक एजेंट की मदद से पांच साल पहले भारत आई थी। बाद में ट्रेन से अलीगढ़ पहुंची। उसे लाने वाले एजेंट की पिछले दिनों मौत हो गई। 

हालांकि, अभी महिला के पति के विषय में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस उसके विषय में जानकारी जुटाने में लगी है। यह महिला भी मूल रूप से म्यामांर की रोहिंग्या है। मगर महिला के बचपन से ही उसका परिवार कोक्स बाजार के रिफ्यूजी कैंप में ही रहता है। इसे भी बिना पासपोर्ट वीजा रहने के कारण विदेशी अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है। उसने बताया कि वह पहले पीपल वाली गली में किराये पर रहती थी। हाल ही में मुकेश पेंटर के मकान में किराये पर पहुंची। उसके पास एक कागज पर बांग्ला भाषा में लिखे कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं। उसने स्वीकारा कि ये उसके रिश्तेदारों के नंबर हैं और वे खुद भारत आने के विषय में उससे मोबाइल पर बात कर रहे थे।
 

दो बच्चे मां के साथ, तीसरा जाएगा बाल सुधार गृह
गिरफ्तार महिला के तीन बच्चों में सबसे छोटा समीर 2 साल, दूसरा 4 साल का माही और तीसरा करीब 12 साल का मुन्ना है। हालांकि, नियम के अनुसार जेल जाने वाली महिला के 6-7 वर्ष तक के नाबालिग बच्चों का कोई स्थानीय अभिभावक न हो तो बच्चे मां के साथ रहते हैं। इंस्पेक्टर रोरावर के अनुसार महिला के दो छोटे बच्चे तो उसके साथ जेल दाखिल किए गए हैं, जबकि न्यायालय ने तीसरे 12 साल के बच्चे के लिए सीडब्ल्यूसी के जरिये बाल सुधार गृह में रखने के निर्देश दिए हैं। अब बच्चे को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया जाएगा। वहां के निर्देश पर उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

शहर में रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। इसी क्रम में मिले इनपुट के आधार पर इन दोनों को बिना वैध दस्तावेजों के यहां रहते पकड़ा गया है। फिलहाल दोनों को जेल भेजा गया है। इनके पास से मिले दस्तावेज संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। जांच के आधार पर मुकदमों में उन प्रपत्रों को लेकर भी धाराएं बढ़ाई जाएंगी। बाकी इनके करीबियों व अन्य संदिग्धों की जांच जारी है। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed